पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Karnal Transfer Of Eo Deepak Officers And Personnel Bid Farewell

ईओ दीपक का करनाल ट्रांसफर, अधिकारियों व कर्मियों ने दी विदाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यमुनानगर | नगर निगम ईओ दीपक सूरा का करनाल ट्रांसफर हो गया। बुधवार को उनके सम्मान में नगर निगम की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। मेयर मदन चौहान, अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी। दीपक सूरा ने 24 अगस्त 2016 को नगर निगम यमुनानगर में ईओ के पद पर जॉइन किया था।

यहां उन्होंने लगभग तीन साल सात माह तक अपनी सेवाएं दी। विदाई समारोह में मेयर मदन चौहान ने दीपक सूरा के कार्यों की प्रशंसा की। दीपक ने कहा कि नगर निगम में सभी कर्मचारियों व अधिकारियों का उन्हें जो प्यार व सा‌थ मिला, वे नहीं भूलेंगे। मौके पर‌ डिप्टी डायरेक्टर सुखमीत सिंह, सीनियर अकाउंट ऑफिसर एनके बत्रा, एसओ श्रवण कुमार, ऑफिस सुपरिटेंडेंट प्रदीप कुमार, सीएसआई अनिल नैन, हरजिंद्र छतवाल समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...