- Hindi News
- National
- Ganaur News Haryana News Keep Children Away From The Habit Of Junk Food Dr Puneet
बच्चों को जंक फूड की आदत से रखें दूर: डाॅ. पुनीत
गन्नौर | आयुष विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत रविवार को शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर का आयोजन किया गया। होम्योपैथिक डॉ. पुनीत गांधी, एएमओ डॉ. रजनीश वर्मा, एएमओ डॉ. ज्योति मान व एचएमओ डॉ. रूचिता ने करीब 213 मरीजों को चेकअप करने के साथ ही बच्चों को कुपोषण संबंधी जानकारी दी व निशुल्क परामर्श दिया गया। एचएमओ डॉ. पुनीत गांधी ने कहा कि बच्चों को जंक फूड की आदत से दूर रखा जाना चाहिए, खासकर छोटे बच्चों में प्रोटीन युक्त भोजन की अधिकता रहनी चाहिए ताकि उनका समग्र विकास संभव हो सके।