पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bahadurgarh News Haryana News Keep Your Hands Clean To Avoid The Corona Virus

कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने हाथाें की साफ-सफाई रखें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बहादुरगढ़ | शहर के मेन बाजार स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में मुख्य अध्यापक मुकेश ने कोरोना वायरस के लक्षण और उसके बचाव के उपाय के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया व इससे बचने के प्रति जागरूक किया। मुख्य अध्यापक मुकेश ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना वायरस एक ऐसी बीमारी है जोकि संक्रमित व्यक्ति के माध्यम से दूसरे में फैलती है जिसके कारण लोगों में इस वायरस के प्रति भय बना हुआ है। मंताेष देवी ने बच्चों को बताया कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है और हो सके तो बच्चों व बड़ों को भीड़ का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। अमरजीत राठी ने बताया कि कोरोना वायरस से डरने या घबराने की आवश्यकता नहीं हैं।
खबरें और भी हैं...