- Hindi News
- National
- Karnal News Haryana News Khalsa College Girl Students Won Three Awards In State Level Competition
राज्य स्तरीय स्पर्धा में खालसा कॉलेज की छात्राओं ने जीते तीन पुरस्कार
करनाल | गुरुनानक खालसा कॉलेज करनाल की छात्राओं ने राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में तीन पुरस्कार जीते।
प्राचार्य डाॅ. मेजर सिंह ने बताया कि मारकंडा नेशनल कॉलेज शाहबाद में आयोजित पंजाबी कविता पाठ में कॉलेज की छात्रा प्रभलीन कौर ने प्रथम, वहीं तमन्ना शर्मा ने हिंदी कविता में पहला पुरस्कार जीता। जबकि हरमीत कौर ने स्वयं रचित पंजाबी कविता में पहला पुरस्कार जीता। इस प्रकार तीन छात्राओं ने तीन विधाओं में हिस्सा लिया और तीनों में ही पहला पुरस्कार जीता। कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान कंवरजीत सिंह प्रिंस ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर डाॅ. गुरविंद्र सिंह, डाॅ. बीर सिंह, शशि मदान, प्रो. प्रवीन कौर उपस्थित रहे।