- Hindi News
- National
- Ratia News Haryana News Khatu Shyam Festival Of Satyanarayana Temple From Tomorrow
सत्यनारायण मंदिर का खाटू श्याम महोत्सव कल से
फतेहाबाद| डीएसपी रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर का दूसरा वार्षिक खाटू श्याम महोत्सव 14 मार्च से होगा। दाे दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न भजन गायक भगवान खाटू श्याम का गुणगान करेंगे। मंदिर संचालक पंडित सन्नी शर्मा ने बताया कि ब्रह्मलीन पंडित राधेश्याम शर्मा की याद में आयोजित इस कार्यक्रम में में भंडारे वाले बाबा पंडित चरणजीत शर्मा, खाटू श्याम मंदिर पुजारी पंडित राजेश कुमार व पंडित विक्की शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहें। महोत्सव में भजन गायक मोना मेहता, कुमारी गुंजन, अमित मुंजाल, दीप आदित्य, धर्मेंद्र मनीषासिंह, सावन डाबला, धीरज असीजा, किरण शाक्य, शिखा वर्मा, राजू फुटेला व प्रदीप कुमार सिरसा आदि पहुंचेंगे। कार्यक्रम शनिवार को दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक व 15 मार्च रविवार को सुबह हवन व कन्या पूजन होगा।