- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Khatu Shyam39s Trail Journey From The City
शहर से निकली खाटू श्याम की निशान यात्रा
समस्त श्यामप्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र की ओर से दूसरी श्रीखाटू श्याम निशान यात्रा-फाल्गुन के रंग श्याम बाबा के संग और संकीर्तन किया गया। श्यामप्रेमी अजय गोयल ने बताया कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में दूसरी बार सैकड़ों श्याम प्रेमियों ने भाग लिया।
रेलवे स्टेशन के समीप अग्रवाल धर्मशाला से आरंभ हुई इस यात्रा में श्याम प्रेमियों से विधिवत पूजन करवाकर रथबग्गी में खाटू श्याम जी का स्वरूप स्थापित किया। उसके पश्चात काफी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने हाथों में श्याम जी के झंडे लेकर श्याम जी का जयकारा लगाया। ढोल की थाप व बाजों की मधुर ध्वनि के मध्य जयकारे लगाकर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए यह निशान यात्रा भगवान परशुराम चौक, रेलवे रोड, शूरसेन चौक,अंबेडर चौक के रास्ते कच्चा घेर,मेन बाजार और बिरला मंदिर चौक से होते हुए ब्रह्मसरोवर के द्रौपदी कूप श्याम मंदिर में सम्पन्न हुई। जगह-जगह इस यात्रा का स्वागत किया गया। श्याम मंदिर में सभी भक्तों ने पूजा अनुष्ठान के साथ झंडे चढ़ाकर मन्नत मांगी। कहा जाता है कि जो भी भक्त श्याम जी के निशान चढ़ाता है उसकी सभी कामनाएं पूर्ण होती हैं।
निशान यात्रा के पश्चात विशाल भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। निशान यात्रा के पश्चात 184वां श्रीश्याम संकीर्तन एवं भंडारा लगाया। जिसमें दिल्ली के गायक सुशील गौतम, अंबाला से उमेश रसिक और हर्ष गोयल ने श्याम बाबा के भजनों के साथ-साथ होली के मधुर गीत सुनाए। श्री श्याम आरती में पुजारी भीम शर्मा, अमर पंडित, विक्रम पंडित, अरुण गोयल, दिनेश गोयल, श्यामलाल गर्ग, मोहित तायल, प्रियांशु तायल, पंकज सिंगला, अमित गर्ग, गौरव गुप्ता, संजय चौधरी, योगेंद्र अग्रवाल, राकेश सिंगला, अशोक आश्री, गोपाल शर्मा, मनुज सिंगला, अनुज सिंगला, सतपाल गर्ग, सुरेंद्र काठपाल, अनिल मित्तल, विरेंद्र सिंगला, अजय परुथी, प्रिंस अग्रवाल और राकेश गुप्ता कई महिलाएं शामिल रहीं।