पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खुशी की मौत को पिता ने बताया हत्या, अपने पिता समेत चार पर जताया शक, एसपी को शिकायत दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव कुंजल कांबोयान में दो फरवरी को 11 साल की लड़की खुशी की मौत के मामले में परिवार के लोगों ने अब हत्या का आरोप लगाया है। शक के दायरे में खुशी के दादा, गांव के दो लोग और उनका एक रिश्तेदार हैं। इसे लेकर उन्होंने एसपी को शिकायत भी दी है। वहीं एसपी ने इस मामले में निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।

खुशी के पिता अनिल ने बताया कि दो फरवरी को मैं अपनी प|ी और बेटी को दवाई दिलाने के लिए यमुनानगर आया था। मेरी बड़ी बेटी खुशी घर पर थी और मेरे पिता पालाराम भी घर पर थे। जब हम दवाई लेकर आ रहे थे तो पता चला कि बड़ी बेटी खुशी को अस्पताल लेकर गए हैं और वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब मेरे पिता ने बताया था कि खुशी ने पंखे पर फंदा लगाया हुआ था। अनिल का कहना है कि उसे बाद में पता चला कि खुशी को किसी ने फंदे पर मारकर लटकाया था। अनिल का कहना है कि यह बात मेरे पिता और एक अन्य व्यक्ति को पता थी। लेकिन उन्होंने यह बात छिपाई।

अनिल का कहना है कि मुझे शक है कि गांव के एक बाप-बेटी और उनके रिश्तेदार ने मेरी बेटी को मारकर फंदे पर लटकाया गया है। क्योंकि जब खुशी की मौत हुई थी तो तब मुझे इन लोगों ने पुलिस को सूचना देने से रोका था। वहीं वे चाहते थे कि बिना पोस्टमार्टम कराए संस्कार कर दिया जाए। जब मैंने इन लोगों से इस बारे पूछा तो वे हमें ही धमकाने लगे। इसलिए उन्हें पूरा शक है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। मैंने एसपी से इस मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। बता दें तब परिवार ने इस मामले में आरोप नहीं लगाया था। इससे पुलिस ने पोस्टमार्टम करते हुए 174 की कार्रवाई की थी।

यमुनानगर | कुंजन निवासी लड़की की मौत के मामले में एसपी से मिलने पहुंचे।
खबरें और भी हैं...