15 ग्राम स्मैक सहित पकड़ा गया हत्यारोपी
यमुनानगर | हत्या, हत्या के प्रयास व अवैध हथियार के मामले में जमानत पर आए आरोपी से एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि तीर्थ नगर के पास एक व्यक्ति नशे की तस्करी कर रहा है।
इस पर सब इंस्पेक्टर श्यामलाल, भूप सिंह एसआई राजेश, लाभ सिंह, कमल, दिलीप की टीम ने वहां घूम रहे व्यक्ति को हिरासत में लिया, उससे 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अाराेपी की पहचान तीर्थ नगर की टपरिया निवासी जितेंद्र के नाम से हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि आरोपी ने प्राथमिक जांच में बताया कि वह उत्तर प्रदेश से नशा लेकर आता था। शहर में आकर बेचता था। आरोपी पर पहले भी हत्या, हत्या के प्रयास व अवैध हथियार के मामले दर्ज है। वह जमानत पर बाहर आया हुआ है।