- Hindi News
- National
- Fatehabad News Haryana News Kisan Sabha Sent Memorandum To Cm Demanding Compensation Of 30 Thousand Per Acre For Crops Damaged Due To Rain
किसान सभा ने सीएम को भेजा ज्ञापन, बारिश से खराब हुई फसलाें के लिए ~30 हजार प्रति एकड़ मुआवजे की मांग
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से खंड स्तर पर धरना दिया गया। इसके बाद अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे गए। जिसमें मुख्य तौर पर बेमौसमी बरसात से खराब फसलों का मुआवजा देने की मांग रही। फतेहाबाद में सभा ने तहसीलदार के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल तहसील प्रधान मलकीत सिंह के नेतृत्व में अधिकारी से मिला और ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अजयपाल सिंह बीघड़, रिछपाल सिंह बहबलपुर, सुभाष माणकपुर, प्रगट सिंह, दर्शन सिंह माणकपुर, चन्द्रभान एडवोकेट, शाहनवाज एडवोकेट सहित अनेक किसान मौजूद रहे। तहसील प्रधान मलकीत सिंह ने कहा कि हाल ही में हुई बेमौसमी बरसात व ओलावृष्टि से इलाका में किसानों की सभी फसलों का भारी नुकसान हुआ है इसलिए तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाई जाए तथा बीमा व बिना बीमा की सभी फसलों का किसानों को कम से कम 30 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। एकड़ को इकाई माना जाए। इसके अलावा फसलों की खरीद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शर्त को रद्द किया जाए। सभी फसलों की सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए। आवारा पशु फसलों का नुकसान पहुंचाते हैं वहीं दुर्घटनाओं का भी कारण बन रहे हैं। इनसे छुटकारा दिलाया जाए। पशु मेले खोले जाएं।