- Hindi News
- National
- Ratia News Haryana News Kisan Sabha Will Protest Against The Demand For Compensation
मुआवजे की मांग काे लेकर किसान सभा देगी धरना
कुलां | ओलावृष्टि व भारी बरसात से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग को लेकर किसान सभा की तरफ से 13 मार्च को तहसील कार्यालयों पर धरना देगी। किसान सभा के जिला सचिव जगतार सिंह ने कुलां में बताया कि बेमौसमी बरसात से गेहूं, चना, सरसों, सब्जी आदि फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसान सभा फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए विशेष गिरदावरी करने की मांग करती है। नुकसान के आधार पर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इस मांग को लेकर किसान सभा की तरफ से कुलां, रतिया, फतेहाबाद, भूना व भट्टू कलां तहसील कार्यालयों पर 13 मार्च को धरना देकर सीएम के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।