- Hindi News
- National
- Kullan News Haryana News Kisan Sabha Will Protest Tomorrow For Compensation
मुआवजे को लेकर किसान सभा कल करेगी प्रदर्शन
फतेहाबाद| बरसात व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की स्पेशल गिरदावरी व मुआवजे की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा 13 मार्च को सभी तहसीलों पर रोष प्रदर्शन व धरने दिए जाएंगे।
किसान सभा के जिला सचिव कामरेड जगतार सिंह व जिला प्रधान रामस्वरूप ने बताया कि बरसात व ओलावृष्टि की वजह से फतेहाबाद जिला के अनेक गांवों में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बरसात व ओलावृष्टि से खासतौर पर गेहूं व सरसों की फसल नुकसान की चपेट में आई है।