- Hindi News
- National
- Sonipat News Haryana News Kit Arrives At Khanpur Medical College To Check For Kareena Virus Badkhalsa Will Be The Largest Isalation Ward In Chc39s New Building
खानपुर मेडिकल काॅलेज में काेराेना वायरस की जांच के लिए किट पहुंचीं, बढ़खालसा सीएचसी की नई बिल्डिंग में सबसे बड़ा आइसाेलेशन वार्ड हाेगा
काेराेना वायरस काे लेकर जिले में युद्धस्तर पर तैयारियाें शुरू हाे गई हैं। गुरुवार काे महामारी एक्ट की नाेटिफिकेशन अाने के बाद नागरिक अस्पताल में जिले के सभी डाॅक्टर, एसएमअाे की ट्रेनिंग करवाई गई। इसके साथ सभी एसएमअाे व एमअाे काे निर्देश दिए कि वह अपने पीएचसी व सीएचसी पर तुरंत प्रभाव से फ्लू क्लीनिक की शुरुअात करें। जिले की 34 पीएचसी व 7 सीएचसी पर फ्लू क्लीनिक में ही जुकाम, खांसी के मरीजाें का उपचार हाेगा। पीपीई किट पहने, कैसे सैंपल लेना है यह सब डाॅक्टर काे बारिकी से बताया गया।
हर गांव व हर मकान तक जागरूकता, छाेटे बच्चाें पर विशेष ध्यान
जिले की कुल आबादी 1480298
एरिया स्कवेयर किलाेमीटर 2206
गांव 347
मकान 335554
0 से 5 साल के बच्चे 21448
राजकीय स्कूल 721
प्राइवेट स्कूल 536
कालेज 50 आईटीआई 4
संदिग्ध मरीज के सैंपल एमअाे या मेडिकल अाॅफिसर लेंगे, स्टाफ नर्स को भी दी ट्रेनिंग
काेराेना वायरस के संदिग्धों का टैस्ट अब दिल्ली व पूना लैब में नहीं हाेगा। बल्कि इसकी व्यवस्था सरकार ने खानपुर मेडिकल कालेज में कर दी है। इस किट जिससे काेराेना के टेस्ट हाेते हैं वह खानपुर मेडिकल काॅलेज में पहुंच गई है। संदिग्ध के सेंपल एमअाे अर्थात मेडिकल अाॅफिसर लेंगे। हालांकि ट्रेनिंग एलटी व स्टाफ नर्स की भी करवाई है।
हर अस्पताल कोरोना वायरस को लेकर रहे तैयार : नोडल अधिकारी
स्वास्थ्य विभाग ने आईएमए काे काल कर कहा कि वह काेराेना वायरस काे लेकर तैयार रहें। नाेडल अधिकारी दिनेश ने आईएमए के सदस्याें काे कहा कि वह अपने से संबंधित हर अस्पताल में एक कमरा अलग रखे। जरूर पड़ने पर इन कमराें का इस्तेमाल आइसाेलेशन वार्ड के लिए किया जाएगा।
काेराेना महामारी घाेषितकाेई इलाज से मना नहीं कर सकेगा
{ नाेडल अधिकारी डाॅ. दिनेश छिल्लर ने बताया कि काेराेना काे महामारी घाेषित कर दिया है।
{ महामारी एक्ट लागू हाेने के बाद इस बीमारी से पीड़ित काेई व्यक्ति अपने घर पर नहीं रह सकेगा। स्वास्थ्य विभाग उसे अपने आईसालेशन वार्ड में रखकर इलाज देगा। यदि काेई मना करता है ताे यह एक्ट का उल्ल्घंन हाेगा।
{ भीड़ वाली जगह जहां खाने पीने के लिए ज्यादा लाेग इकट्ठा हाेते हैं, इन पर जरूरत पड़ने पर राेक लगाई जा सकेगी।
{ जिले में यदि काेई बड़ा समाराेह हाेना है, काेई सत्संग हाेना है ताे वायरस न फैले, इसके चलते इन पर भी स्वास्थ्य विभाग राेक लगा सकेगा।
एसडीएम और नाेडल अधिकारी ने किया बढ़खालसा सीएचसी का दौरा
बढ़खालसा में स्वास्थ्य विभाग ने नई बिल्डिंग बनाई है। फिलहाल इसका उद्घाटन नहीं हुअा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इसे आबादी से बाहर सुरक्षित मानते हुए यहीं पर जिले का अब तक का सबसे बड़ा आईसालेशन वार्ड बनाने की तैयारी की है। एसडीएम व नाेडल अधिकारी दिनेश छिल्लर ने गुरुवार काे इस बिल्डिंग का विजिट किया। यहां जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया। जायजा लेने पर पाया कि बिल्डिंग में फिलहाल बिजली का कनेक्शन नहीं है। उन्हाेंने तुरंत यहां बिजली का कनेक्शन करने के लिए कहा। डाॅक्टर दिनेश ने कहा कि 25 बेड का आइसाेलेशन वार्ड दाे दिन में यहां शुरू कर दिया जाएगा।
काेराेना वायरस काे लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां
सोनीपत. कोरोना वायरस से राहत दिलाने के लिए तैयारी करते स्वास्थ्य अधिकारी।