- Hindi News
- National
- Karnal News Haryana News Km Scheme Is Not In The Interest Of Employees And Public Dalbir
किलोमीटर स्कीम कर्मचारियों और जनता के हित में नहीं है : दलबीर
हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ ने किया कार्यकारिणी का गठन
करनाल | हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान दलबीर किरमारा की देखरेख में करनाल डिपो कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में कृपाल सिंह को करनाल डिपो प्रधान की जिम्मेदारी मिली है। देवेंद्र राणा को वरिष्ठ उपप्रधान, भगवंत सिंह को उपप्रधान, सुशील कुमार को सचिव, भीम सिंह को संगठन सचिव, शेर सिंह को सह सचिव, जज सिंह को आॅडिटर, हरीश कुमार को कोषाध्यक्ष, मुकेश कुमार को प्रेस प्रवक्ता व राम सिंह को चेयरमैन बनाया गया। प्रधान कृपाल सिंह ने कहा कि संघ को मजबूत करने का काम किया जाएगा। कर्मचारियों की सभी मांगों को लागू करवाया जाएगा। कार्यकारिणी गठन के बाद कर्मशाला में गेट मीटिंग रखी गई। राज्य प्रधान दलबीर किरमारा ने कहा कि हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ कर्मचारियों की मांगों को लागू करवाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि किलोमीटर स्कीम कर्मचारियों और जनता के हित में नहीं है। इससे विभाग को भी नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि 12 मार्च को संघ की राज्य कमेटी को वार्ता के लिए बुलाया गया है। इस अवसर पर सुभाष बिश्रोई, आत्मा राम, जगदीश लाठर व चमन लाल मौजूद रहे।
करनाल. करनाल डिपो की कार्यकारिणी, साथ में हैं प्रधान कृपाल सिंह।