पढ़ाई के साथ अपने अधिकार भी जानें : डॉ. कंग
यमुनानगर | अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के अंतर्गत गुरु नानक खालसा कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ के द्वारा महिलाओं को समर्पित महिला अधिकार रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. मेजर हरिंद्र सिंह कंग ने झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. जसविंद्र कौर, डॉ. कमलप्रीत कौर सहित महिला प्रकोष्ठ की सभी सदस्य व काॅलेज के सभी विभागों शिक्षक व विद्यार्थी माैजूद थे। डॉ. कंग ने कहा कि वह पढ़ने लिखने के साथ अपने-अपने अधिकारों को भी जाने। कर्तव्यों का पालन आप जब तक नहीं करेंगे तब तक आप अपने अधिकारों की उम्मीद नहीं कर सकते। सब भी पढ़ लिख कर आत्म निर्भर बनने की दिशा में आगे कदम बढ़ाएं।