वालीबाॅल में कोटड़ा की टीम विजेता रही
छछरौली | नेहरू युवा केंद्र ने रविवार को वालीबाॅल का फाइनल मैच कराया। कोटड़ा की टीम विजेता रही। यह मैच मांड खेड़ी युवा विकास मंडल द्वारा कराया गया। इस प्रतियोगिता में कोटड़ा खास गांव ने मैच जीता। यह प्रतियोगिता एन वाई वी रोहित वह एन वाई वी अक्षय तथा जिला युवा समन्वयक और खिलाड़ियों की उपस्थिति में करवाई गई। रोहित व दीपक ने बताया कि हम सभी को शिक्षा के साथ अन्य प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेना चाहिए।