पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Ku Will Start Online Exam Attendance From This Session

केयू इसी सत्र से शुरू करेगा ऑनलाइन परीक्षा अटेंडेंस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में परीक्षा सुधारों और आटोमेशन की कवायद में एक कदम और बढ़ाया है। केयू में अब परीक्षा में हाजिरी ऑनलाइन ही लगेगी। इसी सत्र से शुरू होने जा रही परीक्षाओं में यह व्यवस्था लागू होगी। केयू ने अटेंडेंस ऑनलाइन अपलोड करने का निर्णय लिया है। परीक्षा के कामकाज की गति और अधिक तेज होगी।

ऑनलाइन रोल नंबर व डेटशीट, परीक्षा परिणाम, परीक्षा फार्म, मूल्यांकन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा सुधारों की गति को और तेज कर दिया है। विश्वविद्यालय के इस फैसले से अब विद्यार्थियों को यह शिकायत नहीं रहेगी कि परीक्षा में उपस्थित होने के बाद भी उन्हें अनुपस्थित कैसे दिखाया गया है। हाजिरी का रिकार्ड भी एक क्लिक पर उपलब्ध होगा। जिसे कहीं भी कभी भी कोई भी जांच कर सकेगा।

इसी सत्र से लागू होगा सिस्टम : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अप्रैल-मई 2020 में प्रस्तावित परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन हाजिरी सिस्टम लागू करेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय जल्द ही सभी विभागों और संबद्ध कॉलेजों के छात्रों के लिए अप्रैल-मई में होने वाली परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा उपस्थिति प्रणाली लागू करने जा रहा है।

यह वेब आधारित एप्लीकेशन होगा। इसे परीक्षा में छात्रों की हाजिरी को दर्ज करने व रिकार्ड रखने के लिए डिजाइन किया गया है। वेब आधारित परीक्षा उपस्थिति प्रणाली को न केवल छात्र की परीक्षा की हाजिरी को दर्ज करने व रिपोर्टिंग को पूरा करने के लिए बनाया गया है। ऑनलाइन परीक्षा उपस्थिति प्रणाली को प्रधानाचार्य व केंद्र के अधीक्षक की लॉग इन आईडी से आसानी से ओपन किया जा सकता है। विद्यार्थी उपस्थिति चार्ट जैसी समस्याओं से भी निपटा जा सकेगा।

खबरें और भी हैं...