- Hindi News
- National
- Uchana News Haryana News Kudbadi Among Youth Is Increasing In Budayan Village
बुडायन गांव में बढ़ रहा है युवाओं में कबड्डी के प्रति क्रेज
बुडायन गांव में निजी स्कूल के खेल मैदान में सुबह-शाम 100 से अधिक अलग-अलग आयु वर्ग के युवा कबड्डी के खेल का अभ्यास कर रहे हैं। युवाओं का कबड्डी में रुझान प्रो-कबड्डी में गांव के तीन युवाओंं का सिलेक्शन होने के बाद बढ़ा है। 25 साल पहले गांव के धर्मराज कोच द्वारा कबड्डी के लिए युवाओं को प्रेरित किया था। 2000 के बाद कई साल तक कबड्डी के खेल में बुडायन गांव को अलग पहचान मिली। गांव के कई खिलाड़ी नेशनल कबड्डी के खेल में भी खेले।
2006 के बाद संदीप कंदौला ने युवाओं को कबड्डी की कोचिंग देनी शुरू की। कुछ साल से चल रहे प्रो-कबड्डी में गांव संदीप कंदौला, मंजीत, विक्रम, प्रदीप, कुलदीप, विकास का सिलेक्शन हुआ। अलग-अलग टीमों द्वारा अलग-अलग राशि तय कर उनको अपनी टीम के लिए चुना। प्रो-कबड्डी के बाद तो गांव के युवाओं में रुझान बढ़ने लगे। गांव के 10 से अधिक युवा कबड्डी खेलने के बाद नौकरी पर लग चुके हैं। अनूप इंडियन नेवी कबड्डी का कोच हैं तो मंजीत, कुलदीप, वीरेंद्र, जितेंद्र नेवी, प्रदीप, विक्रम, विकास रेलवे, संदीप कंदौला एयर फोर्स, संदीप खेल विभाग में कबड्डी कोच, सोनू, प्रदीप आर्मी, सिकंदर हरियाणा पुलिस, गोविंद, विक्रम आरपीएफ, कमल, दीपक बैंक, सतीश, सज्जन हरियाणा रोडवेज में खेल कोटे से सरकारी जॉब मिली।
युवाओं को दे रहे है ट्रेनिंग
शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल बुडायन के खेल मैदान में युवाओं को कबड्डी की कोचिंग दे रहा हूं। प्रो-कबड्डी के बाद रुझान युवाओं का बढ़ा है। 100 से अधिक युवा अभ्यास के लिए पहुंच रहे हैं। अभिभावक भी युवाओं को कबड्डी के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यह ग्रामीण अंचल का खेल है। इस खेल में बुडायन को अलग पहचान प्रो-कबड्डी के बाद मिली है।
-संदीप कंदौला, कबड्डी कोच।
अभिभावक भी कर रहे हैं प्रेरित
युवा सुनील, अमित, राजू, नरेश ने कहा कि अब कबड्डी खेलने के लिए अभिभावक भी उनको प्रेरित कर रहे हैं। कबड्डी खेल में बुडायन को देशभर में अलग पहचान मिली है। अब युवाओं का रुझान कबड्डी को लेकर बढ़ रहा है। खेल में हिस्सा लेने से सरकारी जॉब में भी अवसर खेल कोटे से बढ़ जाते हैं। सुबह-शाम को युवा यहां पर जमकर पसीना बहाते हैं। खेलों में हिस्सा लेने से युवा नशा से भी दूर रहते हैं।
उचाना. बुडायन में एक स्कूल में कबड्डी खेलने से पहले दौड़ लगाते हुए युवा।