- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Kurukshetra Holi Festival Will Be Three Days From Next Year On The Lines Of Geeta Festival In The City
शहर में गीता महोत्सव की तर्ज पर अगले साल से तीन दिवसीय होगा कुरुक्षेत्र होली उत्सव
यंू तो होली की उमंग से मंगलवार को हर कोई सराबोर था, होली लोगों ने अपने-अपने ढंग से खेली। लेकिन पुरुषोत्तमपुरा बाग का नजारा कुछ अलग था। यहां मंगलवार को पहली बार शहर की सभी संस्थाओं ने मिलकर होली खेली। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने इस महोत्सव में अपना सहयोग दिया। सांसद नायब सैनी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद और केडीबी के प्रयासों से पहली बार शहर की संस्थाओं ने मिलकर होली खेली।
पर्यटकों ने भी मौका का पूरा फायदा रंग गुलाल लगाकर उठाया। यही नहीं अब हर साल होली उत्सव का आयोजन होगा। पहले उत्सव का शुभारंभ सांसद नायब सैनी ने किया। अध्यक्षता विधायक सुभाष सुधा ने की। सांसद ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र विश्व में उत्सवों के शहर के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। इस कर्मभूमि कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े सभी त्योहारों का मनाने का प्रयास किया जाएगा। इस वर्ष फूलों की होली कुरुक्षेत्र होली उत्सव का आगाज किया गया है। स्वामी ज्ञानानंद के सान्निध्य में कृष्ण कृपा समिति के सदस्यों द्वारा पिछले 21 दिन लगातार प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान सात हजार घरों तक होली उत्सव का संदेश पहुंचाया गया। जिसके कारण होली उत्सव में दर्जनों धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के सैकडों लोग होली मनाने के लिए एकत्रित हुए। छाबड़ा ने मेहमानों का स्वागत किया। इस मौके पर केडीबी सदस्य उपेंद्र सिंघल, विजय नरूला, गोपाल सैनी, सौरभ चौधरी, जवैल सिंगला, केसी रंगा, मार्केट कमेटी थानेसर के चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कू, ब्लॉक समिति के चेयर मैन देवी दयाल शर्मा, डॉ. राजीव अत्री, डॉ. सुरेन्द्र मेहता, डॉ. विकास, डॉ. सुरेश गुप्ता, कृष्णप्रिया साक्षी उपस्थित थे।
फूलों से खेल किया उत्सव का आगाज
सांसद नायब सैनी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, विधायक सुभाष सुधा, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ गगनदीप सिंह, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी सहित शहर की दर्जनों समाजसेवी और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों व लोगों ने फूलों से होली खेल कर कुरुक्षेत्र होली उत्सव का आगाज किया। छाबड़ा ने बताया कि गीता महोत्सव की तर्ज पर होली उत्सव को पहचान दिलाई जाएगी। तीन दिवसीय यह उत्सव होगा। फिलहाल इसे कुरुक्षेत्र होली उत्सव नाम दिया है।
सम्राट हर्षवर्धन के समय मनाया जाता था मदनोत्सव
बता दें कि कुरुक्षेत्र में होली उत्सव पहले भी राजकीय संरक्षण में मनाने की परंपरा सदियों पहले रही है। थानेसर को सम्राट हर्षवर्धन की राजधानी भी माना गया। सम्राट हर्षवर्धन व उनके पिता के शासनकाल में थानेसर में फाल्गुन माह में मदनोत्सव मनाया जाता था। श्रीकृष्णा म्यूजियम के क्यूरेटर राजेंद्र राणा के मुताबिक इसका जिक्र सम्राट हर्षवर्धन से संबंधित प्राचीन साहित्य व ग्रंथों में भी है। मदनोत्सव एक माह तक चलता था।
ब्रह्मïसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में होली उत्सव मनाते सांसद नायब सैनी, िवधायक सुभाष सुधा व अन्य।