- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Kurukshetra University Released Pg Semester Datesheet
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जारी की पीजी सेमेस्टर की डेटशीट
केयू ने मई 2020 में होने वाली स्नातकोत्तर स्तर की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए सोमवार को डेटशीट जारी की। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि स्नातकोत्तर स्तर की सेमेस्टर परीक्षाएं जिनमें एमए दर्शनशास्त्र, डिप्लोमा इन योगा, एमएससी स्टेटिसटिक्स, एमएससी बायोकेमिस्ट्री, एमए मनोविज्ञान, पीजी डिप्लोमा इन काउंसलिंग, साइकोथेरेपी एंड रिहेबिलिएशन, एमए इतिहास, एमटीटीएम एंड एमएचएम एंड सीटी, एमए वुमेन स्टडीज व डिप्लोमा इन वुमेन स्टडीज, एमएससी बायोटेक्रोलॉजी, एमकॉम, एमएससी अप्लाइड फिजिक्स इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, एलएलएम दो वर्षीय के दूसरे व चौथे सेमेस्टर और एलएलएलबी तीन वर्षीय के दूसरे, चौथे व छठे, बी फार्मेसी के दूसरे, चौथे, छठे व आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 1 मई से 30 मई के बीच होंगी।
डॉ. सिंह ने बताया कि एमए लोकप्रशासन, एमसीए कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर, एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस, एमटेक माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स एंड वीएलएसआई डिजाइन, पीजी डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग, एमकॉम, एमए संस्कृत, एमए एजुकेशन, बीएड स्पेशल एजुकेशन, एमएड स्पेशल एजुकेशन, मास्टर ऑफ सोशल वर्क, एमए अंग्रेजी, एमएससी होम साइंस, एमए फाइन आर्ट्स एंड मास्टर ऑफ फाइन अार्ट्स, एमए राजनीतिक विज्ञान, एमए डिफेंस एंड स्ट्रेटिजिक्स स्टडीज, एमए पंजाबी, एमएससी जियोग्राफी, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी बोटनी, पीजी डिप्लोमा इन फ्लोरीकल्चर, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन न्यूट्रिशियन डाइटिक्स, पीजी डिप्लोमा इन स्किन एंड हेयर थैरेपी, एमए ह्यूमन राइट्स के दूसरे व चौथे सेमेस्टर और एम फार्मेसी के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं दो मई से 30 मई के बीच होंगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए डेटशीट जारी की है ताकि विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि इन सभी परीक्षाओं की सूची केयू की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।