पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Landlord Entered The House By Eight Feet High Wall And Closed The Room And Handed It Over To The Police

आठ फुट ऊंची दीवार फांद घर में घुसे चोरों को मकान मालिक ने कमरे में बंद करके पुलिस के हवाले किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव देवसर में लगभग आठ फुट ऊंची दीवार फांदकर चोरी की नीयत से एक घर में घुसे दो चोरों को मकान मालिक ने कमरे में बंद कर दिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को दी शिकायत में गांव देवसर निवासी सुखबीर ने बताया कि रात को वह अपने घर पर सोया हुआ था। सुबह लगभग तीन बजे दो युवक दीवार फांदकर उनके घर में घुसे। इसके बाद आरोपी चोरी की नीयत से एक कमरे में घुसे तभी मकान मालिक सुखबीर की नींद खुल गई। उसने बिस्तर से उठकर देखा तो कमरे में युवक दिखाई दिया। उसने चालाकी से कमरे का दरवाजा बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी और 100 नंबर पर मामले की सूचना पुलिस को दी। कुछ समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने कमरे की कुंडी खोलकर दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अजय उर्फ काली व विकास के रूप में हुई। दोनों दिनोद रोड बालाजी कालोनी भिवानी के रहने वाले हैं। आरोपी चोरी की नीयत से घर में घुसे थे लेकिन मकान की समझदारी व चालाकी से आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भिवानी-कलानौर रेलवे लाइन पर सिग्नल केबल काटता एक गिरफ्तार, मामला दर्ज

भिवानी | आरपीएफ ने बीती रात भिवानी-कलानौर रेलवे लाइन पर रेलवे फाटक संख्या 24 सी के पास 21/ 4-5 किलोमीटर से एक व्यक्ति को रेलवे सिग्नल केबल काटते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से केबल व केबल काटने की वस्तु बरामद कर उसके खिलाफ रेलवे संपत्ति पर कब्जा करने के अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

आरपीएफ को सूचना मिली कि भिवानी-कलानौर रेलवे लाइन पर रेलवे फाटक संख्या 24 के पास एक व्यक्ति रेलवे सिग्नल केबल काट रहा है। सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल स्टाॅफ की टीम फाटक पर पहुंची और गेट मैन दीपक के बताए अनुसार मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को सिग्नल केबल के साथ गिरफ्तार किया। व्यक्ति अपने कंधे पर 8 मीटर 24 स्क्वायर्ड सिग्नल केबल व एक हाथ में लोहे तार काटने की वस्तु लिए हुए था। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान नई बस्ती कालानौर निवासी नवीन के रूप में हुई। भिवानी आरपीएफ पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ 3अारपी (यूपी) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से 8 मीटर 24 स्क्वायर सिग्नल केबल बरामद की है। जिसकी कीमत लगभग चार हजार रुपये है। आरपीएफ थाना इंचार्ज उषा निरंकारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

सौर ऊर्जा प्लांट से प्लेटें चोरी करने के दो आरोपित गिरफ्तार

बवानीखेड़ा | पुलिस ने गांव रतेरा में निर्माणाधीन सौर ऊर्जा प्लांट से सौर ऊर्जा प्लेटें चोरी करने के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के कब्जे से 10 प्लेटें भी बरामद की हैं। थाना प्रभारी श्रीभगवान यादव ने बताया कि गांव रतेरा में सौर ऊर्जा का प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। इस प्लांट में गांव रतेरा निवासी देवेंद्र सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत था व गोदारा की ढाणी निवासी भैरा सिंह लेबर का कार्य करता था। प्लांट के मुख्य सुरक्षा गार्ड अभिमन्यु पांडेय ने पुलिस को शिकायत दी थी कि गांव रतेरा में सौर ऊर्जा का प्लांट बनाया जा रहा है। इस प्लांट से गांव रतेरा निवासी देवेंद्र व राजस्थान के जिला बाड़मेर के गंाव गोदारा की ढाणी निवासी भैरा सिंह कार्य करते थे। उन्होंने बताया कि इन दोनों ने प्लांट से सौर ऊर्जा की प्लेटें चोरी की हैं। पुलिस ने मुख्य सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरु कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए प्लांट से सौर ऊर्जा की प्लेटें चोरी करने के आरोप में देवेंद्र व भैरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित देवेंद्र के कब्जे से प्लांट से चोरी की गई 8 व भैरा सिंह से चोरी की गई दो सौर ऊर्जा प्लेटें बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

आरपीएफ थाना में पुलिस की गिरफ्त में केबल चोरी का आरोपी।
खबरें और भी हैं...