पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Leading Women Of The City Who Are Supporting The Lives Of Others Due To Extraordinary Qualities

शहर की प्रमुख महिलाएं जो असाधारण गुणों के चलते दूसरों का जीवन संवार रही हैं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला दिवस पर सीएम मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र की जिस बेटी मोनिका भारद्वाज की फेसबुक पोस्ट को ट्वीट कर महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया उसे ही मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में हुए महिला दिवस कार्यक्रम में प्रशासन बुलाना भूल गया। सीएम ने लिखा कि मोनिका भारद्वाज उन तमाम महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं जो समाज के लिए कुछ करना चाहती हैं। महिलाओं को शिक्षित करने में इनका योगदान अतुलनीय है। वीरों की भूमि हरियाणा समेत पूरा देश आपके संघर्ष को सलाम करता है। सीएम ने उनकी वीडियो अपने ट्विटर और फेसबुक दोनों पेजों पर इन्हीं शब्दों के साथ शेयर की हैं। ्रशासन की ओर से 2016 में राष्ट्रपति अवॉर्ड विजेता और कुरुक्षेत्र जिले की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनाई गई डॉ. संतोष दहिया को भी नहीं बुलाया। मैक में 150 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल की संचालिका व ब्लिस संस्था की संयोजिका अंजलि मरवाह को भी महिला दिवस पर सम्मानित किया गया। अंजलि अपनी संस्था के माध्यम से पर्यावरण को बचाने के लिए पॉलीथिन की जगह कपड़े के थैले बांटकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसके साथ पौधे का काम भी किया जा रहा है।

पर्यावरण और महिलाओं के लिए चलाए कई अभियान : मोनिका

गांव माणस से पर्दा मुक्त करने का अभियान चलाया : डॉ. संतोष दहिया

जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं को बढ़ा रही आगे : गायत्री कौशल

ब्लिस संस्था बनाकर बचाया पर्यावरण : अंजलि मारवाह


संकल्पित फाउंडेशन की अध्यक्षा गायत्री कौशल को मैक में सम्मानित किया गया। वे संकल्पित फाउंडेशन के माध्यम से जरुरतमंद बच्चों को पढ़ाने का काम कर रही हैं। इसके अलावा महिलाओं को भी उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही हैं। गायत्री कौशल ने कहा कि संस्था का प्रयास जरुरतमंद बच्चों को समाज के सहयोग से आर्थिक तौर पर मदद उपलब्ध करवाना है।

राष्ट्रपति अवॉर्ड विजेता सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. संतोष दहिया ने 2014 में हिसार के एक गांव को बेटियां बचाने के लिए गोद लिया था। इस गांव का लिंगानुपात तब 273 था जोकि अब बढ़कर 750 हो गया है। डॉ. दहिया ने कैथल के गांव माणस से महिलाओं को पर्दा मुक्त करने का भी अभियान चलाया।

22 जनवरी 2016 को राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित मोनिका भारद्वाज ने पर्यावरण और महिलाओं के लिए कई अभियान चलाए। जितने बच्चे उतने पेड़ अभियान चलाकर लोगों को अपने हर बच्चे पर एक पौधा लगाने के प्रति जागरूक किया और हजारों पौधे लगवाए। इसके साथ ही संस्था ग्रीन अर्थ के माध्यम से अभियान चलाया।
खबरें और भी हैं...