पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Led Printer And Lamination Machine Stolen From Csc

सीएससी से एलईडी, प्रिंटर व लेमिनेशन मशीन चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बवानी खेड़ा | गांव सीपर में सीएससी सेंटर का ताला तोड़कर चोर एलईडी, प्रिंटर आदि सामान चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में बवानीखेड़ा निवासी मनदीप कुमार ने बताया कि वह गांव सिपर में सीएससी सेंटर का संचालन करता है। वह देर शाम छह बजे अपनी दुकान बंद कर घर आ गया। सुबह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान से एलईडी, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन आदि सामान गायब था। सामान की कीमत लगभग 27 हजार रुपये है। मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...