पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ratiya News Haryana News Legislator Laid The Foundation Stone For A New Road In Model Town

विधायक ने किया माडल टाउन में नई सड़क का शिलान्यास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रतिया| विधायक लक्ष्मण नापा ने शनिवार को माडल टाउन में नई बनने वाली इंटरलॉक सड़क का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। सड़क को 2 माह में बनाने की हिदायत दी गई है ताकि लोगों को परेशानियां का सामना न करना पड़े। पहले सड़क तारकोल की बनी हुई है जो हुडा विभाग ने बनाई थी। हुडा ने सड़कों का निर्माण कार्य नगर पालिका के सुपुर्द कर दिया था। यह रोड सी आकार में बनेगा। रोड की लंबाई करीब 10 हजार फुट व चौड़ाई 25 फुट है। रोड इंटरलॉक होगा जो कि दो माह में बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। विधायक लक्ष्मण नापा ने नपा अधिकारियों को हिदायत दी कि समय पर रोड का जायजा ले ताकि रोड के लेवल व गुणवक्ता में कोई फर्क न आए।

ठेकेदार को भी नपा की हिदायतों के अनुसार निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने के लिए कहा। यहां पूर्व पार्षद बजरंग सिंगला, कपिल सिंगला, संजय मोदी, अशोक कटारिया,ईश्वर नापा, रोहित चुघ, पिं्रस, मोती राम, भूषण, मेजर सिंह भी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...