पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bahadurgarh News Haryana News Letter Of Intent For The Auto Market In Bahadurgarh To Be Released Next Week

बहादुरगढ़ में अॉटो मार्केट के लिए लेटर ऑफ इंटेंट अगले हफ्ते जारी होंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बहादुरगढ़ में अॉटो मार्केट के लिए लेटर ऑफ इंटेंट अगले हफ्ते जारी करने का समय अा गया है। अगले सप्ताह यह जारी हो जाएंगे। सोमवार को हुडा के एस्टेट अधिकारी विकास ढांडा ने अॉटो मार्केट के दुकानदारों को यह जानकारी दी। विकास ढांडा ने कहा कि लेटर ऑफ इंटेंट अगले हफ्ते जारी हो जाएंगे। इसकी अप्रूवल पंचकूला से बहादुरगढ़ ऑफिस में आ चुकी है। इसके बाद अपने 30 फीसदी पैसे भर सकेंगे। इसके लिए एक महीने का समय विभाग की ओर से दिया जाएगा। अॉटो मार्केट के सदस्यों ने बताया कि होली पर इस शुभ सूचना आने का स्वागत करते हैं। इसके साथ सभी सदस्यों को जानकारी भी दी जा रही है कि वे अपने पैसों का इंतजाम कर ले, जिससे परेशानी नहीं हो। बता दें कि बहादुरगढ़ ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल ने पिछले माह पूर्व विधायक नरेश कौशिक से मिलकर व्यापारियों के हालात के बारे में बताया था। ऑटो मार्केट के राजेंद्र अरोड़ा, रोहताश डागर के साथ रविंद्र गुप्ता आदि सदस्यों ने बताया कि सरकार को जो काम एक माह में कर देने चाहिए थे। कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।

खबरें और भी हैं...