- Hindi News
- National
- Bahadurgarh News Haryana News Letter Sent To The Home Minister Demanding Identification Of People Who Take Up Garbage
कूड़ा उठाने वाले लोगों की पहचान की मांग, गृहमंत्री को भेजा पत्र
बहादुरगढ़| शहर में घरों से कूड़ा उठाने के िलए अासाम के नागरिक बताने वाले काफी लोग शहर के बड़े हिस्से से कूड़ा एकत्र करके उसे डंपिग स्टेशन तक पहुंचा रहे हैं। पर इस बारे में प्रशासन के पास कोई जानकारी नहीं है कि वे लोग कौन व कहां के रहने वाले हैं व बहादुरगढ़ में किस अाधार पर घरों से कूड़ा उठा रहे हैं। भविष्य में यह लोग किसी के घर में कोई वारदात भी कर सकते हैं इस संभावना को लेकर स्थानीय नगर पार्षद रमिता सुरेंद्र चुघ ने केंद्रीय व प्रदेश के गृहमंत्री को पत्र भेजा है जिससे शहर में अासाम का रहने वाले इन लोगों की पहचान हो सके। सुरेंद्र चुघ का दावा है कि इनमें से काफी बंग्लादेशी नागरिक भी हो सकते हैं, लेकिन प्रशासन ने अाज तक इनकी पहचान करने का प्रयास नहीं किया। जिला प्रशासन के पास एेसी कोई जानकारी नहीं है कि शहर में घरों से कूड़ा उठाने वाले लोग कौन है व वह कहां के निवासी है।
अधिकारियाें काे कर चुके शिकायत
इस बारे में हमने कई बार सेनिटरी इंस्पेक्टर को शिकायत की परंतु उसका कोई हल नहीं निकला। नगर परिषद इन बाहरी लोगों को शह क्यों दे रही है। शहर के घरों से कूड़ा उठाने वालों के पास भारत की नागरिकता है क्या। नगर परिषद ने कूड़ा उठाने वालो की वेरिफिकेशन करवा रखी है। इन सब बातों के हल के लिए केंद्रीय गृहमंत्री व प्रदेश के गृहमंत्री के पास कूड़ा उठाने वाले लोगों की फोटो व पहचान करवाने के िलए पत्र भेजा है।