पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News License Of Nk Traders Suspended For Supplying Agricultural Grade Urea In Factories Demand From Owner In 7 Days

फैक्ट्रियों में कृषि ग्रेड यूरिया सप्लाई करने के आरोप में एनके ट्रेडर्स का लाइसेंस सस्पेंड, मालिक से 7 दिन में मांगा जबाव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदर थाना पुलिस ने दो मार्च को पिकअप में लोड कृषि ग्रेड यूरिया की खेप को प्लाईवुड फैक्ट्री में सप्लाई की आशंका के चलते पकड़ा था। जांच में यह शक सही साबित हुआ है। वाहन चालक शाहिद हसन उर्फ साद निवासी टोडरपुर ने पुलिस को बयान दिए हैं कि उसने यह यूरिया एनके ट्रेडर्स से लोड किया था।

इसे फैक्ट्रियों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने कृषि विभाग के एसडीओ को पत्र लिखा है कि संबंधित पर उचित विभागीय कार्रवाई जाए। इसके बाद कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुरेंद्र यादव ने एनके ट्रेडर्स का लाइसेंस अस्थाई रूप से सस्पेंड कर उसे सात दिन में जवाब देने को कहा है। डीडी यादव ने बताया कि एनके ट्रेडर्स के मालिक नौशाद को सात दिन में अपना पक्ष रखना होगा। यदि वह पक्ष नहीं रखता है, या उसका जवाब सही नहीं पाया गया तो विभाग आगामी कार्रवाई के रूप में उसका लाइसेंस स्थाई रूप से सस्पेंड कर सकता है।

दूसरा कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने प्लाई फैक्ट्री मालिकों को भी अगाह किया है कि वे कृषि ग्रेड यूरिया का प्रयोग न करें। यदि किसी की फैक्ट्री में ऐसा यूरिया पकड़ा जाता है तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह दंडनीय अपराध है।

जिले में खप रहा हरियाणा, पंजाब व यूपी का यूरिया

यमुनानगर की प्लाईवुड इंडस्ट्री में प्रयोग होने वाले ग्लू को बनाने में यूरिया की जरूरत पड़ती है। टेक्निकल ग्रेड (औद्योगिक मार्का) का यूरिया कृषि ग्रेड से काफी अधिक मंहगा है। इसलिए कई फैक्ट्री मालिकों की यह यूरिया पहली पंसद है। सूत्रों की मानें तो कृषि ग्रेड यूरिया की फैक्ट्रियों में सप्लाई अल सुबह या फिर अवकाश के दिनों में अधिक होती है। फैक्ट्री में पहले से ही इसे गलाने की तैयारी की जाती है। यूरिया आते ही मिनटों में उसे ग्लू में मिलाकर खाली कट्‌टों को ब्वाॅलर में जला दिया जाता है।

जब भी कहीं से अवैध रूप से कृषि ग्रेड यूरिया की सप्लाई की सूचना मिलती है तो वहां पर टीम द्वारा तत्काल रेड की जाती है। जिन फैक्ट्रियों में यूरिया की खपत है उससे समय-समय पर सैंपल लेकर लैब में भेजे जाते हैं। यदि जांच में यूरिया कृषि ग्रेड (नीम लेपित) का मिलता है तो संबंधित पर कानूनी कार्रवाई भी की जाती है।
बीएस भान, क्यूसीआई

खबरें और भी हैं...