पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rai News Haryana News Line Shift Of 11 Km To 48 Km Long Of 12 Colonies Corporation Claims Lines Will Not Remain On The Roof

12 कॉलोनियों के 48 किमी लंबी 11 केवी की लाइन शिफ्ट, निगम का दावा- छताें पर नही रहेंगी लाइन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{लिवासपुर की इंद्रा कॉलोनी में टूटा हुआ है 11 हजार वोल्ट का तार

बिजली निगम को शायद किसी एक और संचित के झुलसने का इंतजार है। पिछले तीन दिन से लिवासपुर की इंद्रा कॉलोनी में 11 हजार वोल्ट का तार टूटा हुआ है। ग्रामीणों ने हंगामा किया तो बिजली निगम की तरफ से केवल लाइन काट दी गई। तार अभी भी मकानों की छत पर पड़ा हुआ है। सोमवार को महिलाओं ने बिजली निगम के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि बिजली निगम की लापरवाही की वजह से मकान मालिकों में डर व भय का माहौल बना हुआ है।

सोनीपत में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में अाने से संचित नाम का बच्चा जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। इस घटना के बाद भी बिजली निगम के अधिकारियों ने कोई सबक नहीं लिया है। ऐसा ही एक हादसा लिवासपुर की इंद्रा कॉलोनी में हो सकता है। यहां भी एक मकान की छत पर 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटा हुआ है। पिछले तीन दिन से लोग इस टूटे हुए तार की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन बिजली निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। सोमवार को महिलाओं ने बिजली निगम के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि नंगे तार की लाइन को हटाकर केबल लगानी चाहिए। जिससे नंगे तारों की वजह से होेने वाले हादसें को रोका जा सके।

तार जोड़ने टीम गई थी, ग्रामीणों ने जोड़ने नहीं दिया


यह सही है कि तार तीन दिन पहले टूटा था। इस तार की लाइन काट दी गई है। हमारी टीम तार को जोड़ने गई थी, लेकिन गांव के लोगों ने हंगामा कर दिया। वे तारों की जगह केबल लगाने की मांग कर रहे हैं। कृष्ण दलाल, एसडीओ बिजली निगम।

िबजली िवभाग बदल रहा पुराने उपकरण : 216 फीडरों से शहर में हो रही है बिजली की आपूर्ति

सिटी डिवीजन में कुल 216 फीडर है। जिसके माध्यम से शहर में बिजली की आपूर्ति की जाती है। इसमें निगम ने हाल ही में 15 फीडरों को बायफरगेट किया है। इसके अलावा सब्जी मंडी फीडर, जीटी रोड-3, सिटी पार्क, मंडी फीडर, 33 केवी सूरज स्टील, ओल्ड सिटी फीडर पर भी कार्य किया गया है। इनके उपकरण भी बदलने गए हैं।

इन कॉलोनियों में हटा दी गई तार

बिजली निगम के अधिकारी ने बताया कि चार फीडर सात कॉलोनियों की तार शिफ्ट करने का कार्य पूर कर लिया गया है। जिसकी लंबाई करीब 28 किमी है। जबकि पांच कॉलोनियों में कार्य इसी सप्ताह पूरा कर लिया जाएगा। जिसकी लंबाई 20 किमी है। जिसमें शिफ्ट कर दिया गया। उनमें भगतपुरा, कबीरपुर, जीवन नगर, पंचम नगर, नंदवानी नगर, कृपाल आश्रम है। वहीं जिनमें कार्य चल रहा है कैलाश कॉलोनी, उत्तम नगर, लक्ष्मण कॉलोनी, पटेल नगर, बावा कॉलोनी आदि शामिल है। अब तक कुल 15 फीडरों की तारें हटाई जा चुकी है।


साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं को सप्लाई

बिजली निगम द्वारा जिले भर में रोजाना साढ़े तीन लाख बिजली उपभोक्तओं को आपूर्ति की जा रही है। जिसके लिए जिले में तीन डिवीजन और 15 सब डिवीजनों की स्थापना की गई है। जिले में करीब साढ़े पांच सौ फीडर हैं। जिसके माध्यम से सामान्य दिनों में करीब 85 लाख यूनिट बिजली आपूर्ति की जाती है।

िवभाग का दावा : 11 केवी का कोई तार जर्जर नहीं है

बिजली निगम द्वारा लाइनों की नियमित देखरेख की जाती है। कॉलोनियों में गुजरने वाली 11 केवी की कोई भी लाइन जर्जर नहीं है। घरों से निश्चित दूरी बनाकर तार लगाई गई है। लोग निर्माण कार्य अपनी पूरी जमीन पर कर रहे हैं और छज्ज तीन फीट आगे ला रहे हैं। जिसके कारण यह हादसा हो रहा है। इसमें निगम का कोई दोष नहीं है। घरों के ऊपर से गुजरने वाली तारों को शिफ्ट किया जा रहा है। जेसी शर्मा, एक्सईएन सिटी डिवीजन सोनीपत।

लापरवाही ले रही जान }आदर्श नगर में बच्चा झुलसने के बाद बिजली निगम की व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

फिर किसी के झुलसने का इंतजार कर रहा है बिजली निगम, तीन दिन से टूटा पड़ा है तार

भास्कर न्यूज |सोनीपत

आदर्श नगर में छज्जे पर खेलने के दौरान रविवार को बिजली की चपेट में आने से बच्चा झुलस गया था। बच्चे के परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली की तार पास से खींचने की वजह से बच्चा झूलसा है। वहीं बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि तार दूर से खींची गई थी। लेकिन पीडि़त परिवार ने निर्माण कार्य किया और छज्जा आगे तक बढ़ा दिया। हालात यह हैं कि अधिकारी अब भी इन्हें सुरक्षित मान रहे हैं। निगम अधिकारियाें का कहना है कि व्यक्तिगत रूप से जिसे परेशानी होगी वह नियमानुसार पैसे जमा कराएगा और शिफ्ट कर दिया जाएगा।

छतों के ऊपर से गुजर रही लाइनाें काे बदलने का कार्य चल रहा है। अब तक 12 कॉलोनियों में 48 किमी लंबी 11 केवी की लाइन को शिफ्ट किया जा चुका है। 15 फीडरों को बायफरगेट किया गया है। साथ ही 60 से अधिक ट्रांसफार्मरों को रिप्लेस करने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य पर निगम द्वारा साढ़े चार करोड़ रुपए की भारी भरकम धनराशि खर्च की जा रही है। घर के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार की चपेट में आने से दो साल पूर्व कबीरपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके बाद विभिन्न स्थानों पर रहने वाले लोगों में डर बैठ गया। लोगों ने भाजपा नेता राजीव जैन से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की थी। इसके बाद उन्होंने निगम के अधिकारियों को पूरे शहर में घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली तारों को शिफ्ट करने का इस्टीमेट मांगा था। जिसके बाद उन्होंने निगम को साढ़े चार करोड़ रुपए भारी भरकम धनराशि मुहैया कराया। उसी से शहर में कार्य किया जा रहा है।

इंद्रा कॉलोनी निवासी अमित कुमार, अशोक कुमार, पप्पू, बालिष्टर, रवि, मांगेराम, पूनम, सावित्री, कृष्णा, पुष्पा, बाला देवी, जयवंती देवी व किताबो देवी ने कहा कि लापरवाही की भी एक सीमा होती है। बिजली निगम तो सभी हद पार कर रहा है। मकान की छत पर तार टूटा हुआ है अौर बार- बार शिकायत के बावजूद यहां निगम के कर्मचारी तार जोड़ने नहीं आ रहे हैं। इससे लगता है कि बिजली निगम सोनीपत के संचित जैसा हादसा यहां भी होने का इंतजार कर रहा है। वे इस मामले में सीएम विंडो में भी शिकायत दर्ज कराएंगे, जिससे लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

ग्रामीणों का आरोप }हमारे मरने का इंतजार कर रहा निगम


इंद्रा कॉलोनी के मकान की छत पर टूटा हुआ तार

तैयारी कर रहा निगम } बिजली लाइन पर कार्य करता कर्मचारी

निगम के अधिकारियों ने कहा- लोग घरों का छज्जा बढ़ाकर स्वयं तार तक पहुंच रहे
खबरें और भी हैं...