बीबीपुर में शराब ठेकेदार की हत्या
{गोहाना की दूरी 45 से हुई 76 किमी, एनएचआई इसी माह बनाएगा सर्विस लेन
जिले में नए वित्त वर्ष 2020-21 में 31 गांवों में शराब ठेके नहीं खोले जाएंगे। आबकारी विभाग कमिश्नर ने इन गांवों को शराब ठेकों की नीलामी से बाहर रखने का फैसला लिया है। जिले के जिन 31 गांवों में में शराब ठेके नहीं खोले जाएंगे उनमें सबसे अधिक 12 गांव डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के हलके उचाना के हैं। जबकि जुलाना हलके के जहां इस बार अधिक पंचायतों ने प्रस्ताव भेजकर शराब ठेके बंद करने की मांग की थी वहां 7 गांवों में शराब ठेके नहीं खुलेंगे। आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा उन्हीं गांवों में शराब ठेके न खाेलने को मंजूरी दी गई है। जो विभाग की नियम एंव शर्तों पर पूरी तरह से खरे उतरे हैं। जो गांव नियम, शर्त पूरी नहीं कर रहे थे उन गांवों के पंचायतों के प्रस्ताव नामंजूर कर दिए गए हैं।
जो पंचायत नियमों पर खरी उतरी वहां नहीं खुलेंगे ठेके
जिले में इस बार 31 गांवों में शराब ठेके नहीं खुलेंगे। जिन गांवों के पंचायतों ने ग्राम सभा प्रस्ताव पास कर सौंपे थे और विभाग की नियमों व अन्य शर्तों पर खरी उतरी हैं उन्हीं गांव में शराब ठेके न खोलने को फैसला लिया गया है। सुनील दहिया, एईटीओ जींद।
इन 31 गांवों में इस बार नहीं खुलेंगे शराब के ठेके
{जुलाना हलके के गांव : अकालगढ़, अशरफगढ़, चाबरी, निडाना, बहबलपुर, रामकली, शादीपुर
{नरवाना हलके के गांव : भीखेवाला, सच्चाखेड़ा, अंबरसर, लोहचब,
{उचाना हलके के गांव : घोघड़िया, खेड़ी बुल्लावाली, तारखां, भौंसला, गैंडाखेड़ा, हसनपुर, जीवनपुर, संडील, बुडायन, घसोकलां, करसिंधु, मांडीकलां।
{जींद हलके के गांव : ईक्कस, लोहचब, खेड़ी तलौडा, अमरहेड़ी, खोखरी, रायचंदवाला।
{सफीदों हलके के गांव : बनियाखेड़ा, हाेशियारपुरा
इधर, शराब ठेकों की नीलामी 17 को
वर्ष 2020-21 के लिए जिले की शराब ठेकों की नीलामी का का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 16 मार्च से लेकर 17 मार्च शाम 4 बजे तक कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके बाद 17 मार्च शाम को आए हुए आवेदन पर डीआरडीए हाॅल में डीसी डाॅ. आदित्य दहिया की मौजूदगी में शराब ठेकों की नीलामी की जाएगी।
ठेका बंद करवाने के लिए 1/10 बहुमत से ग्राम सभा का प्रस्ताव पास होना जरूरी
जिले में इस बार 100 पंचायतों ने पंचायत विभाग के माध्यम से गांव में शराब ठेका न खोलने को लेकर आवेदन व प्रस्ताव सौंपे थे। इस दौरान कई पंचायतों ने शराब ठेका बंद कराने के लिए आवेदन तो कर दिया लेकिन जरूरी ग्राम सभा का प्रस्ताव पास करवाया ही नहीं। जबकि शर्त थी कि शराब ठेका बंद करवाने के लिए 1/10 बहुमत से ग्राम सभा का प्रस्ताव पास होना चाहिए। इसी कारण कई पंचायतों के गांव में शराब ठेेके न खोलने के लिए आए आवेदन को रद्द कर दिया गया। इसी तरह से कई पंचायतों के गांव में अवैध शराब की बिक्री के पहले ही पुलिस थाने में केस दर्ज होने के कारण उन्हें भी शराबबंदी के दायरे से बाहर कर दिया गया।
फाॅर्म किए जा रहे आॅनलाइन
अब तक अढ़ाई हजार से अधिक फाॅर्म जमा हो चुके हैं। इन सभी फाॅर्मों को आॅनलाइन किया जा रहा है। अगले 72 घंटे में सभी फाॅर्म आॅनलाइन कर दिए जाएंगे। जोगेंद्र, सांख्यिकी अधिकारी, कृषि विभाग, जींद।
गोहाना रूट का बढ़ाया गया है अस्थाई किराया
पिंडारा व भंभेवा गांव के पास चल रहे पुल निर्माण के चलते रूट को डायवर्ट कर 25 रुपए अस्थाई किराया बढ़ाया गया है। यह किराया 31 मार्च तक रहेगा। इसके बाद एनएचआई गोहाना रूट पर सर्विस लेन तैयार कर देगा और पुराना किराया लागू कर दिया जाएगा।
बिजेंद्र सिंह, जीएम रोडवेज जींद।
प्राइवेट बस संचालकों की नहीं बनी कोई बात
रोडवेज ने तो अस्थाई किराया बढ़ाकर नया टाइम टेबल बना दिया है, लेकिन प्राइवेट बसों के लिए न तो किराया निर्धारित किया गया और न ही कोई नया टाइम टेबल निर्धारित किया गया। जब तक बसें प्रभावित रहेंगे। जब तक गोहाना रूट पर कोई प्राइवेट बस नहीं चलाई जाएगी। अनिल कुमार, प्रधान सहकारी परिवहन समिति।
गोहाना जाने के लिए अब ये लगेगा किराया
रूट बढ़ा किराया
अनूपगढ़ 12 रु.
किनाना 15
गोसाई खेड़ा मोड़ 15
गोसाई खेड़ा 20
शामलो कलां 20
पड़ाना 25
निडानी 25
निडानी मोड़ 30
निडाना 30
ललित खेड़ा 35
लुदाना 35
निजामपुर 40
भावड 45
गढ़वाल 45
कोहला 50
खेड़ी-खेड़ा 50
बुटाना 55
गोहाना 65
रोडवेज ने गोहाना रूट पर बढ़ाया 25 रुपए अस्थाई किराया, आज से लागू
भास्कर न्यूज | जींद
एक सप्ताह से गोहाना रूट बंद होने के कारण रोडवेज की बसें नहीं चल पा रही थी। इससे यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और साथ ही सहकारी परिवहन समिति के संचालकों ने भी चक्का जाम किया हुआ है। अब रोडवेज ने गोहाना रूट के लिए अस्थाई किराए में बढ़ाेतरी की हैं। गुरुवार से 31 मार्च तक 65 रुपए किराया देना होगा, साथ ही गोहाना जाने के लिए रूट में भी बदलाव किए हैं। इससे गोहाना की दूरी 45 किलोमीटर से बढ़कर अब 76 किलोमीटर हो गई है।
पिछले नौ माह से पिंडारा गांव के पास ओवरब्रिज बनने का काम चल रहा है। इसके कारण गोहाना रूट बंद पड़ा है और साथ ही दो माह से भंभेवा पुल का भी कार्य निर्माणाधीन है। इससे गोहाना जाने के लिए रास्ता पूरी तरह से प्रभावित है। इसके चलते रोडवेज बस चालकों व प्राइवेट बस चालकों के लिए रधाना गांव से लिंक मार्ग दिए गए थे, लेकिन यह लिंक मार्ग भी खराब हो चुके हैं। इससे बस चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब रोडवेज ने एनएचआई से सर्विस लेन की मांग की है।
दो दिन ऐसा ही बना रहेगा मौसम
वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से गुरुवार व शुक्रवार को भी ऐसा मौसम बना रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी कमी आएगी। डाॅ. मदनलाल खीचड़, कृषि मौसम विभाग, कृषि विवि हिसार।
जिले में कई जगहों पर हुई बूंदाबांदी, गिरे ओले
भास्कर न्यूज | जींद
मंगलवार रात व बुधवार को दोपहर तक जिले में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। बुधवार देर शाम को फिर जिला में कई जगहों पर बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान हाट गांव में ओले भी पड़े। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गुरुवार व शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है बारिश से अब रबी की फसलों गेहूं व सरसों को नुकसान होने का अंदेशा है।
मंगलवार को दिनभर तेज धूप खिली रही। इसके बाद शाम को अचानक मौसम बदला और गहरे बादल छा गए। इसके बाद रात भर रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। बुधवार सुबह भी आसमान में घने बादल छाए थे। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई और दोपहर 12 बजे तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। हालांकि इसके बाद कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन शाम को फिर से जिले में बूंदाबांदी होने शुरू हो गई।
फसलों को होगा नुकसान
कृषि ज्ञान-विज्ञान पांडु-पिंडारा के कृषि वैज्ञानिक डाॅ. यशपाल मलिक का कहना है कि अब बारिश होने से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान होगा। क्योंकि जिले में कई जगहों पर जलभराव की समस्या है। जहां भी बारिश का पानी खड़ा हो गया वहीं गेहूं की फसल खराब हो जाएगी। इससे उत्पादन काफी प्रभावित होगा। इसी तरह से सरसों की फसल नुकसान होगा।
इधर, सड़क हादसों में 9 व्यक्ति घायल
फाग के दिन ही विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में 9 व्यक्ति घायल हो गए। एकता काॅलोनी निवासी अजय मलिक सफीदों रोड पर ही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने पर घायल हो गए। घायल काे चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जोगेंद्र नगर निवासी मांगेराम की जयंती देवी मंदिर के नजदीक बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई। नेताजी काॅलोनी निवासी संतराम, सैनी मोहल्ला निवासी हरकेश, बीर बांगड़ा निवासी बिंद्र, लोको काॅलोनी निवासी हरि सिंह, मोहम्मद खेड़ा निवासी संदीप बनिया खेड़ा गांव के नजदीक दुर्घटना में घायल हो गए। सभी को पीजीआई रेफर किया गया। यूपी के बाराबंकी निवासी विजय सिंह की बाइक सब्जी मंडी के नजदीक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई और वह घायल हो गया।
चश्मदीद की जुबानी... पहले कार से सोनू की बाइक को मारी टक्कर, गिरने के बाद कमर में मारी गोली
मैं और मेरे चाचा का लड़का अंकित मंगलवार शाम करीब सवा 6 बजे शराब ठेके के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान मेरा बड़ा भाई सुखविंद्र उर्फ सोनू बाइक पर सवार होकर घर से शराब ठेके पर आ रहा था। जब वह शराब ठेके से 150-200 मीटर दूर था तो एक सफेद रंग की कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसका भाई बाइक से नीचे गिर गया। इसके बाद कार से गांव के सौरभ, साहिल व बिरौली निवासी मरद नीचे उतरे। इसके बाद मैं और अंकित मौके की तरफ भागे। इसी दौरान सौरभ ने अवैध असलाह से उसके भाई सोनू को कमर में गोली मार दी, जबकि साहिल व मरद ने उसको ठोकर मारी। इसके बाद तीनों कार में सवार होकर भागने लगे। मैंने देखा की कार के अंदर काला निवासी बीबीपुर व घिमाणा निवासी दिनेश भी मौजूद थे। इसके बाद मैं सोनू को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
(जैसा मृतक सोनू के छोटे भाई रविंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया)
होली का हुड़दंग : मोरखी में फाग खेलने को लेकर दो गुटों में झगड़ा, 10 घायल
भास्कर न्यूज | जींद
जिले में कई गांवों में फाग के दिन हुड़दंग हुआ। इस दौरान लोगों के बीच फाग खेलने व अन्य छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े में कई व्यक्ति घायल हो गए। जिले में फाग के दिन सबसे बड़ा खूनी संघर्ष मोरखी गांव में हुआ। मंगलवार देर शाम को यहां फाग खेलने को लेकर पहले दो गुटों के लोगों में कहासुनी हुई और उसके बाद दोनों गुटों में लाठियां, डंडे व तेज धारदार हथियार चले। इसमें 2 महिलाओं सहित 10 व्यक्ति घायल हो गए, जिनकाे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मोरखी निवासी घायल पालेराम ने बताया कि वह फाग के दिन अपने मकान के बाहर गली में था। इसी दौरान गांव के ही दूसरे पक्ष के कई लोग शराब पीये हुए थे। उन्होंने उनकी गली में आकर उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने उनका विरोध किया तो उन पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। इसमें पालेराम ने बताया कि हमले में उसके परिवार व माेहल्ले के कुल 10 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में पालेराम, कृष्ण, तेजबीर, अशोक, रणबीर, सोमबीर, सुरेंद्र पवन व दो महिलाओं नीरज व रमेश कुमारी घायल हो गए। इसी तरह से जिले में रामगढ़ गांव में फाग के दौरान हुए झगड़े में सुनील, ईगराह गांव में संदीप घायल हो गया। घायलों को पहले सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया और बाद में गंभीर हालत के चलते उन्हें पीजीआई रेफर किया गया।
जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कहासुनी की वजह से सुखविंद्र उर्फ सोनू की गोली मारकर हत्या की गई है। होली के दिन गली में कार से सौरभ के पिता को लगी मामूली चोट पर सौरभ व सोनू के बीच कहासुनी हुई थी। इसी को लेकर सोनू की हत्या की गई। पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। जल्द ही पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
दिनेश कुमार, सदर थाना प्रभारी जींद।
विवाहिता से दुष्कर्म, युवक पर मामला दर्ज
भास्कर न्यूज | जींद
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में मकान में घुसकर युवक ने विवाहिता से मारपीट कर अाैर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म कर दिया। महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर एक युवक को नामजद कर उसके खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट अाैर जान से मारने की धमकी देने के तहत केस दर्ज कर लिया है।
सदर थाना क्षेत्र के अधीन आने वाले एक गांव की विवाहिता ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 मार्च की रात साढ़े 11 बजे बिट्टू उनके मकान में घुस गया और उसे अकेली पाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने आरोप लगाया कि उसने मारपीट अाैर जान से मारने की धमकी देकर उसके कपड़े भी उतरवाए। जांच अधिकारी एएसआई नीलम ने बताया कि पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा दिया है और युवक बिट्टू के खिलाफ दुष्कर्म करने, मारपीट अाैर जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मकान से सोने चांदी के जेवर और नकदी चोरी
नरवाना | सदर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर चोरी करने का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार प्रेम निवासी सिंसर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे 6 से 10 मार्च तक अपने परिवार के साथ घर से बाहर गए हुए थे। इसी बीच अज्ञात ने उनके घर में घुसकर सोने व चांदी के आभूषण व एक लाख 63 हजार रुपए की नगदी चुरा ली। इसकी जानकारी अपने घर पहुंचने के बाद तब मिली जब उन्होंने घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिले की 100 पंचायतों ने सौंपे थे शराब बंद करने को आवेदन अाैर प्रस्ताव, 31 के हुए मंजूर, बाकी विभाग के नियम और शर्तों पर नहीं उतरीं खरी
ढाई हजार किसानों ने मांगा मुआवजा, अंतिम दिन भी फाॅर्म जमा करवाया
{अब 31 मार्च तक 40 की जगह देना होगा ~65 किराया
{होली के दिन ठेकेदार की कार से सौरभ के पिता को लगी थी चोट {बदला लेने के लिए फाग वाले दिन आरोपी ने सोनू को मारी गोली {वारदात के बाद कार में सवार होकर भागे आरोपी, 5 पर केस दर्ज
भास्कर न्यूज | जींद
पिछले सप्ताह तेज हवाओं के साथ बरसात व ओलावृष्टि के कारण खराब हुई गेहूं की फसल के मुआवजे को लेकर बुधवार को आवेदन करने के अंतिम दिन भी किसानों की भीड़ कृषि उप निदेशक कार्यालय पहुंची और मुआवजे के लिए आवेदन जमा करवाए।
पहले आवेदन ऑनलाइन जमा किए जा रहे थे, लेकिन साइट में तकनीकी दिक्कत के कारण अब आॅफलाइन फाॅर्म जमा करके विभाग के कर्मचारी खुुद ही आॅनलाइन करने मेें लगे हुए हैं। अब तक ढाई हजार किसानों ने अपने आवेदन जमा करवाए हैं, जिसमेें से 900 फार्म ऑनलाइन हो चुके हैं।
जींद, जुलाना, पिल्लूखेड़ा के सबसे ज्यादा आवेदन : कृषि विभाग के अधिकारियों की माने तो फसल खराब सबसे ज्यादा जींद, जुलाना और पिल्लूखेड़ा एरिया में हुई है और इन एरिया के ही आवेदन सबसे ज्यादा विभाग के पास पहुंचे हैं। साइट नहीं चलने के कारण किसानों के सभी फाॅर्म फिलहाल आॅफ लाइन जमा किए जा रहे हैं। आॅफ लाइन लेने के बाद खुद कर्मचारी फाॅर्मों को ऑनलाइन कर रहे हैं। इसके लिए 9 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिन 31 गांवों में इस बार शराब ठेके नहीं खुलेंगे उनमें सबसे अधिक 12 गांव डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के हलके उचाना के
900 से अधिक आवेदन हो चुके हैं आॅनलाइन
एनएचआई इसी माह तैयार कर देगा सर्विस लेन : गोहाना जाने के लिए रोडवेज ने एनएचआई से सर्विस लेन की मांग की है और एनएचआई ने रोडवेज को इसी माह के अंत तक सर्विस लेन बनाकर देने की बात कहीं है। जब तक रोडवेज को यात्रियों ने 25 रुपए अतिरिक्त देने होंगे।
चालकों व प्राइवेट बस चालकों के लिए रधाना गांव से लिंक मार्ग दिए गए थे, लेकिन यह लिंक मार्ग भी खराब हो चुके हैं। इससे बस चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब रोडवेज ने एनएचआई से सर्विस लेन की मांग की है।
जींद. बस स्टैंड परिसर में गोहाना बूथ पर खड़ी रोडवेज बस।
{तापमान में एक बार फिर आएगी कमी
जींद. हाट गांव के घर में पड़े अाेले।
जींद. शहर में बुधवार शाम को हुई बूंदाबांदी के दौरान जाते वाहन।
आज और कल बारिश की संभावना, बारिश से गेहूं अाैर सरसों को नुकसान होने का अंदेशा
के कुल 10 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में पालेराम, कृष्ण, तेजबीर, अशोक, रणबीर, सोमबीर, सुरेंद्र पवन व दो महिलाओं नीरज व रमेश कुमारी घायल हो गए। इसी तरह से जिले में रामगढ़ गांव में फाग के दौरान हुए झगड़े में सुनील, ईगराह गांव में संदीप घायल हो गया। घायलों को पहले सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया और बाद में गंभीर हालत के चलते उन्हें पीजीआई रेफर किया गया।
जींद. सिविल अस्पताल में दाखिल मोरखी के ग्रामीण।
वारदात के समय सोनू का भाई और दोस्त बैठे थे शराब ठेके पर, हमले का पता लगा तो घटनास्थल पर पहुंचे
जींद. सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम होने का इंतजार करते मृतक सुखविंद्र उर्फ सोनू के परिजन।
ईगराह अाैर रामगढ़ गांव में हुए झगड़े में एक-एक व्यक्ति हुआ घायल
भास्कर न्यूज | जींद
बीबीपुर गांव में शराब ठेकेदार सुखविंद्र उर्फ सोनू (34) की हत्या की वजह गांव के ही युवक सौरभ के साथ एक दिन पहले हुई कहासुनी की वजह रही। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होली के दिन सोनू कार लेकर गांव में गली से गुजर रहा था। इसी दौरान गली में सौरभ के पिता राजेश को कार से मामूली चोट लग गई। हालांकि इस दौरान सोनू की राजेश के साथ कोई ज्यादा कहासुनी नहीं हुई लेकिन राजेश के बेटे सौरभ की फोन पर सोनू के साथ काफी कहासुनी हुई।
आरोपी सौरभ को सोनू की गाड़ी से पिता को लगी मामूली चोट की टीस थी। इसी का बदला लेने के लिए उसने फाग की शाम को अपने साथियों को साथ लेकर इस वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात स्थल से कुछ ही दूरी पर सोनू का छोटा भाई रविंद्र व उसका दोस्त बैठे हुए थे। वारदात का पता चलने पर दोनों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे कार में सवार होकर मौके से भाग गए।
तीन भाइयों में सबसे बड़ा था सोनू : बीबीपुर निवासी सुखविंद्र उर्फ सोनू तीनों भाइयों में सबसे बड़ा था। इस साल उसने गांव में खुले शराब ठेके में हिस्सा किया हुआ था। मंगलवार फॉग के दिन वह दिनभर घर पर ही था। शाम को वह घर से बाइक पर सवार होकर शराब ठेके पर आ रहा था। हमलावरों को उसकी भनक लग गई और उन्होंने शराब ठेके पर पहुंचने से पहले ही उसे मौत के घाट उतार दिया।
मृतक सुखविंद्र
पानीपत | गुरुवार, 12 मार्च, 2020**