पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhattu Kalan News Haryana News Listening To Bhagwat Katha Makes The Mind Calm Raj Kishori

भागवत कथा सुनने से मन होता शांत : राज किशोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव कुकड़ावाली में श्री कृष्णा गौशाला में श्रीमद् भागवत गौ कथा का आयोजन किया गया। कथा में श्रद्धालुओं को प्रवचन देते राज किशोरी ने कहा कि भागवत कथा सुनने से मन को शांति मिलती है। इसलिए कथा को ध्यान से सुनकर अपने जीवन में धारण करनी चाहिए। इससे जीवन सफल हो जाता है। उन्होंने लोगों को गौ सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। इससे मनुष्य का भाग्य संवर है। गौ सेवा करने वाला व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है। इसलिए हर रोज गौशाला में जाकर गौ सेवा जरूर करनी चाहिए। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे समाजसेवी सतबीर पखाला मानावाली ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा लोगों के बीच रहकर सेवा भावना से कार्य कर रहे है। लोगों की सेवा करना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में गाय को बहुत ही पवित्र और पूजा योग्य माना जाता है। गाय माता में तैंतीस कोटी देवी- देवताओं का वास होता है। जो इंसान गौ सेवा करता है उसके जीवन की एक- एक करके सभी परेशानियां दूर हो जाती है।

खबरें और भी हैं...