11 अप्रैल को लगेगी न्यायिक में लोक अदालत
रेवाड़ी | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 11 अप्रैल को न्यायिक परिसर रेवाड़ी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कीर्ति जैन ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर वाहन, सिविल, वैवाहिक, क्रिमिनल, बैंक रिकवरी आदि केसों का निपटारा आपसी सुलह व समझौते द्वारा किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।