पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pehowa News Haryana News Loss Of Crops Due To Hailstorm And Surrounding Hail

झांसा व आसपास ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झांसा | गांव झांसा व आसपास बरसात और ओले एक बार फिर फसल पर कहर बन कर पड़े। रही सही कसर तेज हवाओं ने पूरी कर दी। हवाओं से फसल जमीन पर बिछ गई। तीन बजे के आसपास हल्की हल्की बरसात शुरू हुई। कुछ ही देर में तेज बरसात होने लगी। इसी बीच कई जगह ओले गिरे। बरसात ओलावृष्टि के कारण तापमान में भी गिरावट हुई। एक बार फिर मौसम सर्द हो गया। किसान राजपाल सिंह, रणबीर गिल तेजपाल दहिया ने कहा कि अब बरसात गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक है। बरसात के साथ ओलों से फसल को काफी क्षति पहुंची है। रही सही कसर तेज हवाओं ने पूरी कर दी। हवा के कारण गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई।
खबरें और भी हैं...