पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लेफ्टिनेंट बने बामला के अभिषेक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लक्ष्य को पाने के लिए जब कड़ी मेहनत से उस दिशा में काम किया जाता है तो मंजिल आसानी से मिल ही जाती है। ऐसा ही बचपन से देश सेवा करने की इच्छा रखने वाले अभिषेक ने कर दिखाया है। गांव बामला निवासी अभिषेक ग्रेवाल सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं।

अभिषेक ने बताया कि उसने जो मुकाम पाया है। उसका श्रेय पूरे परिवार को जाता है जिन्होंने उसे इस मुकाम को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि उसके पिता बिरेंद्र सिंह से उसे प्रेरणा मिली जो स्वयं भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के पद से रिटायर्ड हैं।

आॅफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट बने अभिषेक ग्रेवाल को उनके पिता बिरेंद्र सिंह व माता लक्ष्मी देवी से स्टार लगाए। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है जिन्हें देशसेवा के लिए सेना को चुना। बिरेंद्र सिंह ने बताया कि अभिषेक का इससे पहले भी दो बार चयन हो चुका है। एनडीए से सेना के लिए और उसके बाद वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के लिए चयनित हुए थे। परंतु अभिषेक ने सेना में ही कार्य करने का निश्चय किया। इसकी पढ़ाई हिमाचल के डंगसाई और दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल से हुई। उन्होंने बताया कि ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई में खेलों में टॉप किया।

खबरें और भी हैं...