महिला दिवस पर योजनाओं से करवाया अवगत
कलायत| नेहरू युवा केंद्र कैथल के तत्वावधान में ग्रामीण युवा विकास मंडल बड़सीकरी कलां के सहयोग से महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा ने की। समाजसेवी प्रगट सिंह व सुभाष शर्मा मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में पंजाब नैशनल बैंक के बीसी एजेंट सुभाष शर्मा ने सुकन्या योजना, लाडली योजना, सुकन्या स्मृति योजना सहित सरकार की अन्य योजनाओं के बारे महिलाओं को विस्तार से बताया। प्रगट सिंह ने कहा महिला किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। अमित बड़सीकरी ने कहा नेहरू युवा केंद्र कैथल के द्वारा महिला दिवस जिले भर में युवा मंडलों के सहयोग से गांवों में मनाया जा रहा है। माैके पर अंकित शर्मा, अंकित, क ुलदीप, प्रदीप, अमित, अभिषेक, नरेश शर्मा, शमशेर, सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।