- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Made Aware To Protect Against Corona Virus Through Short Films
लघु फिल्मों के माध्यम से कोरोना वायरस से बचाव के लिए किया जागरूक
पहला कदम फाउंडेशन के सदस्यों ने राजेश वशिष्ठ की अध्यक्षता में अलग-अलग जगहों पर लघु फिल्मों से कोरोना वायरस के बारे में लोगों को जागरूक किया।
उन्होंने अपनी इस मुहीम को आगे बढ़ाते हुए शहर के स्कूलों में जाकर बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों को बताया कि जब हमें पता है कि इसका इलाज नहीं, इसलिए हमें इससे बचाव के लिए सतर्क रहना चाहिए। बच्चों ने बताया कि हमें हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाकर न तो स्वयं शर्मिंदा करना न ही दूसरे को शर्मिंदा करना। हाथ न मिलाने से कोई नाराज नहीं होगा न ही कोई प्यार, स्नेह या सम्मान कम होगा, बल्कि समझदारी दिखेगी।
जींद. शहर के एक स्कूल में मौजूद बच्चे।