पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News Made Awareness Against Drug By Going Door To Door Appealed For Public Cooperation

डोर टू डोर जाकर नशे के खिलाफ किया जागरूक, जनसहयोग की अपील की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला पुलिस की टीम ने नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए जेजे कॉलोनी, संजय कॉलोनी, एकता कॉलोनी, वार्ड नंबर 27 व 28 में डोर टू डोर किया और लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।

सब इंस्पेक्टर सीमा साेढी ने कहा कि नशामुक्त व अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए जनसहयोग जरुरी है। जिला पुलिस अपने स्तर पर नशा के सौदागरों के खिलाफ जोरदार अभियान चलाए हुए है परंतु इस अभियान की शत-प्रतिशत सफलता के लिए आम लोगों की भागीदारी अति आवश्यक है। शहरवासियों को पूर्ण नशा मुक्त शहर बनाने मे सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को नशे की दलदल में धंसने से बचाने हेतु पुलिस भी अपने स्तर पर जागरूक कर रही इसलिए परिजनों को भी चाहिए कि वह अपने-अपने बच्चों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दें।

उन्होंने कहा कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और जिस परिवार में नशा घुस जाता है उस परिवार की कई पीढिय़ां उभर नहीं पाती। उन्होंने महिलाओं से आह्वïान किया कि नशा के खिलाफ इस अभियान में सकारात्मक भूमिका निभाए। उन्होंने जिला पुलिस द्वारा जारी एंटी ड्रग हैल्प नंबर 88140-11620, 88140-11624, 88140-11675 के बारे में बताया।

महिला सब इंस्पेक्टर सीमा रानी नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करते हुए।
खबरें और भी हैं...