- Hindi News
- National
- Kosli News Haryana News Made Children Practice Hard Rugs To Stay Away From Intoxication
बच्चों को कराया कठिन आसनों का अभ्यास नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित
रेवाड़ी | भारत स्वाभिमान व पतंजलि योग समिति कोसली के तत्वावधान में बव्वा में चल रहे निशुल्क योग शिविर की शुरुआत पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने मंत्रोच्चारण के साथ की। उन्होंने साधकों को प्राणायाम की जानकारी देते हुए विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। तहसील प्रभारी दयानंद आर्य ने साधकों को रोग अनुसार आसन करवा प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया। जिला योग प्रचारक विनोद कुमार ने बच्चों को कठिन आसनों का अभ्यास कर नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया। शिक्षक सोमदत ने साधकों को सूर्य नमस्कार करवाया। इस अवसर पर धर्म सिंह, अजीत, सूरत, सत्यवीर, बाबूलाल, छाजूराम सुरेन्द्र, संतोष, महिपाल, चंद्रभान, सुरेश, सुबे सिंह व रामनिवास आदि सहित अन्य मौजूद रहे।