िवद्यािर्थयों काे कानूनी अधिकाराें पर जागरूक किया
मोनिका दहिया को करनाल में किया सम्मानित
सोनीपत | एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया नामक संस्था द्वारा सोनीपत मोनिका दहिया को करनाल में आयोजित एक कार्यक्रम में इंटरनेशनल प्राइड वोमेन अवाॅर्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा उत्थान को लेकर किए गए बेहतर कार्य के लिए प्रदान किया गया। उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा, सोनाली शर्मा, पुष्पा शर्मा, राखी बक्शी, दिलबाग सिंह द्वारा सम्मान दिया गया। इससे पहले भी वर्ष 2018 में राज्य स्तरीय नारी सशक्तिकरण पुरस्कार, वर्ष 2019 में सामाजिक कार्यों के लिए राज्य पुरस्कार तथा जींद में वर्ष 2020 में आयोजित राज्य स्तरीय एक कार्यक्रम में मोनिका दहिया को सम्मानित किया जा चुका है। मोनिका दहिया शिक्षा विभाग में एबीआरसी के पद पर कार्यरत है।
सोनीपत | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सीजेएम एवं सचिव तय्यब हुसैन के निर्देशानुसार देवड़ू रोड स्थित दिल्ली विद्यापीठ में कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में अधिवक्ता शिव प्रशाद शर्मा एवं नेशनल अवार्डी दीपक कुमार मंथन ने छात्र-छात्राअाें काे कानूनी अधिकाराें की जानकारी दी। बिना जल की बर्बादी किए अापसी प्रेम भाव से हाेली मनाने का संकल्प भी दिलाया।उन्हाेंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भी सभी महिलाओं को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। सभी को नारी सुरक्षा के साथ जल रहित होली खेलने की शपथ भी दिलवाई।