- Hindi News
- National
- Radaur News Haryana News Mahapanchayat Scheduled To Be Held At Jantar Mantar In Delhi On 18
18 को दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाली महापंचायत स्थगित
भारतीय किसान यूनियन की ओर से शनिवार को बैठक का आयोजन हुआ। अध्यक्षता प्रदेश महासचिव विजय मेहता ने की। विजय मेहता ने बताया कि बुधवार 18 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाली राष्ट्रीय किसान महापंचायत को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय दिल्ली में कोरोना वायरस के चलते व पुलिस प्रशासन की सलाह के मुताबिक तथा सरकार द्वारा विधानसभा व स्कूलों को 22 मार्च तक बंद किए जाने की दृष्टिगत लिया गया है। 18 मार्च को भारतीय किसान यूनियन की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक दिल्ली के किसान भवन मेें आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी प्रदेशों के प्रदेशस्तरीय नेता ही शामिल होंगे। रणनीति की घोषणा भी कर दी जाएगी। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, जयपाल चमरोड़ी जिला उपाध्यक्ष, महासचिव रमेश ढिल्लों, उदयसिंह कुंजल प्रधान रादौर व सुभाष चमरोड़ी आदि किसान मौजूद थे।
रादौर | बैठक मेें भाग लेते किसान यूनियन के सदस्य।