- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Mahavir Singh Became The Head Of Mandi Mazdoor Union For The Fourth Consecutive Time
लगातार चौथी बार मंडी मजदूर यूनियन के प्रधान बने महावीर सिंह पहलवान
मंडी मजदूर यूनियन संबंधित भारतीय मजदूर संघ हरियाणा का द्विवार्षिक चुनाव स्थानीय जनता भवन प्रांगण में आयोजित हुआ, जिसमें मण्डी मजदूरों द्वारा महावीर सिंह पहलवान को लगातार चौथी बार प्रधान चुना गया।
चुनावी कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रधान तेलुराम लुगरिया, अखिल भारतीय धानक समाज के प्रतिनिधि शेरसिंह फौजी, नवीन मेहरा, रतन सिंह, प्रताप सिंह, अनाज मण्डी ऐलनाबाद के पूर्व प्रधान विजय इटकाण, रिटायर्ड कानूनगो कैलाश चन्द गहलोत, रिटायर्ड नायब तहसीलदार ओमप्रकाश लाडवाल, करतार सिंह नागर, भूपसिंह भंडोरिया, विक्की बॉक्सर, कृष्ण लाल महावर, रतन लाल फरण्ड की देख-रेख में सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया प्रात: 8 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक चली, जिसमें कुल 1014 वोट पोल हुए, प्रधान पद का मुकाबला विशेष रूप से महावीर सिंह पहलवान व हरपाल सिंह भोली के बीच था, जिसमें हरपाल सिंह भोली को कुल 388 मत मिले, जबकि महावीर सिंह पहलवान को 613 वोट मिले। इस प्रकार महावीर सिंह पहलवान 225 मतों के अन्तर से विजयी हुए।
मण्डी मजदूर यूनियन के प्रधान बने महावीर सिंह पहलवान।