पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News Make The Heart Of Butter Soft Soft Pranami Maharaj

हृदय मक्खन की मानिंद कोमल बनाओ: प्रणामी महाराज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिरसा. श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला कंवरपुरा-कुसुंबी द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव श्री मद्भागवत कथा कार्यक्रम के पांचवें दिन कथा वाचक अनिल प्रणामी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया।

उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण गोपियों के घर जाकर मक्खन-मिश्री चुराते थे। मक्खन का वास्तविक अर्थ हमारा कोमल हृदय है व मिश्री का अर्थ हमारी मिठी वाणी से है। भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि अगर आपका हृदय मक्खन के समान कोमल है तो आपके घर आंगन में आने को तैयार हूं। भगवान ने स्वयं गौ सेवा करके समाज को संदेश दिया है कि हमें गौ माता की अधिक से अधिक सेवा करनी चाहिए। स्वामी प्रणामी महाराज ने उपस्थित लोगों को भी गोसेवा में भागीदारी सुनिश्चित करने की हामी भरवाई।
खबरें और भी हैं...