नौकरी का झांसा दे ले गए मलेशिया, छीने कागज
शहर के वार्ड 14 के रामनगर कॉॅलोनी निवासी 20 वर्षीय बग्गु राम उर्फ बब्बू मलेशिया में फंसा हुआ है। उसने वीडियो भेज कर केंद्र सरकार व परिजनों से मदद की गुहार लगाई है। उसकी माता छिंद्रपाल कौर व पिता मेवा राम ने गृह मंत्री, डीजीपी, एसपी को शिकायत भेज कर 4 लोगों पर उसके बेटे को विदेश में जानबूझ कर फंसाने व उसके दस्तावेज लेकर गायब करने के आरोप लगाए है। छिंद्रपाल कौर व मेवा राम ने कहा कि उसका अविवाहित बेटा आठवीं पास है। उसके दोस्त ने विदेश ले जाने की बात कही। जिस पर वे भी अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए लिए सहमत हो गए। उसके दोस्तों ने कहा कि वे एक माह में 9 से 10 लाख रुपए कमा लेते है। वे कई लोगों को विदेश में रोजगार दिला चुके है। उसे भी वहां वर्क परमिट पर काम दिला देंगे। उन्होंने बेटे बब्बू को मलेशिया भेजने की बात कही अाैर कहा कि इस पर एक लाख 80 हजार रुपये खर्च होंगेे। बातचीत तय हाेने के बाद वे लोग उनके बेटे काे मलेशिया में ले भी गए। अाराेप है कि वह लाेग उनके बेटे के पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज लेकर खुद रतिया आ गए। अब उसे बिना पासपोर्ट व वीजा के फंसाने की धमकियां दे रहे हैं। अब तक वे उनसे 2 लाख 28 हजार 250 रुपये ऐंठ चुके है। पौने 2 लाख रुपये ओर मांग रहे है।
रतिया। मलेशिया में फसे युवक के माता- पिता बेटे को रतिया लाने की गुहार करते हुए।
मलेशिया में फसा युवक बग्गू भारत