ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
शहर के डबल फाटक के निकट हुआ हादसा
रेवाड़ी | शहर के डबल फाटक के निकट रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त शहर के मॉडल टाउन निवासी नवीन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जीआरपी ने बताया कि रात्रि के समय एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने की जानकारी मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान नवीन के रूप में हुई