- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Man Injured In Attack By Chhatru39s Killers Breaks His Death One More Murder Case
छतरू के हत्यारोपियों के हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, एक और हत्या का केस
गांधी धाम निवासी छतरपाल उर्फ छतरू की गोलियां मारकर हत्या करने के आरोपियों पर एक और हत्या का केस दर्ज हो गया। उनकी मारपीट में घायल शांति कॉलोनी निवासी इम्तियाज ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। पुलिस ने अब इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पहले इस मामले में मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कियाा गया। लेकिन पुलिस इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार ही नहीं कर पाई इससे बदमाशों के हौसले बुलंद हुए और उन्होंने छत्रपाल की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस तरह सेेे आरोपियों ने चंद दिनों में 2 लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के बाद से ही आरोपियों के घर वाले भी गायब हैं। जिस लड़की से रेप के मामले में छतरू की दुश्मनी शुरू हुई थी उसके घर पर भी ताला लटका हुआ है। आरोपियों के मोबाइल लोकेशन पुलिस ट्रेस कर रही है। शाम तक पुलिस इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। उधर, छतरू के संस्कार के बाद उसका भाई विश्वनाथ अकेला ही घर पर है। पुलिस को जगाधरी की गांधी धाम कॉलोनी निवासी विश्वनाथ उर्फ बबलू ने शुक्रवार को शिकायत दी थी कि उसका भाई छतरपाल उर्फ छतरू के खिलाफ पड़ाेस की लड़की ने रेप का केस दर्ज करा दिया था।
इस केस में 30 जनवरी 2020 को उसका भाई बरी हो गया था। सुबह करीब पौने दस बजे उसे पता चला कि उसका भाई छतरू घर के पास बॉबी सीमेंट वाले की दुकान पर खड़ा था। वहां दो युवक आए और उन्होंने उसके भाई को गोलियां मार दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसका भाई वहां मृत पड़ा था। गोलियां मारने वाले वहां से फरार हो गए थे। बाद में उसे पता चला कि गोली पड़ाेसी युवक और जोहड़ीपुरा मोहल्ला निवासी अंकित उर्फ लालू ने मारी है। वह उनके पीछे भी भागा, लेकिन वे एक कार में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने इस शिकायत पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की के भाई और उसके दोस्त अंकित को नामजद करते हुए अन्य पर धारा-302, अार्म्स एक्ट और 34 में केस दर्ज कर लिया था। विश्वनाथ का आरोप था कि रेप केस केस से बरी होने पर ही उसके भाई की लड़की के भाई ने हत्या की है। हालांकि उसका कहना था कि दोनों पक्षों का समझौता हुआ था, लेकिन इसके बाद भी लड़की के भाई ने रंजिश पाल रखी थी।
इम्तियाज को सेल्समैन का बदला लेने के लिए पीटा था
छतरू हत्याकांड के आरोपी अंकित धीमान उर्फ लालू और उसके साथी इससे पहले जोनी पहलवान, गोरू व अन्य दो के साथ मिलकर शांति काॅलोनी के इम्तियाज शेख की टांगों पर लोहे की राॅड से वार किया था। इम्तियाज शेख के बेटे अलाउदीन ने 4 अन्य के साथ मिलकर जनवरी माह में शराब ठेके के सेल्समैन हरभजन सिंह को पीटा था। हरभजन के पक्ष में ही अंकित व 4 अन्य ने अलाउदीन के पिता इम्तियाज शेख को पीटा था। अब इनमें से अंकित और उसके साथी ने 13 मार्च की सुबह गांधी धाम में छतरू की गोलियां से हत्या कर दी।