- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Man Should Control His Eyes Hearing And Speech Pt Kamal Kush
मनुष्य को अपने नेत्र, श्रवण और वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए: पं. कमल कुश
अखिल भारतीय श्री मार्कण्डेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में गांव मेघा माजरा में समस्त ग्रामीणों एवं देवी मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्री मद भागवत कथा में व्यासपीठ से पंडित कमल कुश ने प्रभु के वामन अवतार प्रसंग की चर्चा करते हुए मनुष्य जीवन के चरित्र एवं व्यवहार का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने निश्चय से जीवन में कुछ भी प्राप्त कर सकता है। कथा के बीच भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मधुर भजनों पर ग्रामीण एवं सभी श्रद्धालु झूम उठे। पंडित कमल कुश ने कहा कि जीवन एक के पल से मनुष्य का पूरा आचरण बदल सकता है। इसलिए आंख और कान सभी पर नियंत्रण होना बेहद जरूरी है। नर्क से बचने का यही एकमात्र सरल तरीका है कि भागवत की शरण में रहें। कथावाचक ने कहा कि जो जीव भगवत भजन करेगा, जो भगवान के नाम में विश्वास रखता है, वो आसानी से भव सागर से तर जाता है। भगवान पर जितना विश्वास करोगे उतना ही अच्छा है। कथावाचक ने कहा कि सदा अपने नेत्र, श्रवण और वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए क्योंकि जैसा हम सुनते हैं, देखते हैं, ठीक वैसा ही आचरण करते हैं। ये मनुष्य के ऊपर निर्भर करता है कि क्या देख रहा है, क्या सुन रहा है। देखना और सुनना अगर सुधरा हुआ हो, अच्छा हो तो मनुष्य कभी गलत रास्ते पर नहीं जाएगा। जो उचित हो हमेशा वहीं देखो और सुनो। भगवान के नाम का आश्रय लो, सत्संग करो, वहीं हमारे साथ जाएगा। इस मौके पर देवी दयाल शर्मा, विजय शर्मा, हुकम चन्द, धर्मवीर, दिनेश, मनीष, विजय, गुरचरण, राम कुमार, शीला देवी, कुसुम देवी, उर्मिला देवी, रजनी, सुखविंदर व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।