मंधार के प्रवीण को लगा करंट, गंभीर
जठलाना | खेतों में काम कर रहे एक व्यक्ति को अचानक करंट लग गया। गंभीर अवस्था में परिजन उसे रादौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लेकर आए। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते हैं डॉक्टरों ने उसे यमुनानगर रेफर कर दिया। करंट लगने से व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार मंधार गांव निवासी 32 वर्षीय प्रवीण दोपहर के समय अपने खेतों में काम कर रहा था। काम करते समय अचानक वह करंट की चपेट में आ गया।