- Hindi News
- National
- Karnal News Haryana News Manindra39s Body Will Reach Delhi Tonight At 12 5
आज रात 12:5 पर दिल्ली पहुंचेगा मनिंद्र का शव
तैयारियां पूरी कर दी हैं
सामाजिक संस्था आशीर्वाद रसोई में काम करने वाले पराग कोचर ने बताया कि फ्लाइट का कार्गो टर्मिनल नंबर 2 पर पहुंचने का समय रात 12 बजकर 05 मिनट का है। एम्बुलेंस व अन्य तैयारियां उन्होंने पूरी कर दी हैं।
असंध| अमेरिका के कैलिफोर्निया में 22 फरवरी को नीग्रो द्वारा गोली मारकर मनिंद्र सिंह की हत्या के 20 दिन बाद वीरवार रात को डेडबॉडी भारत पहुंचेगी। रात को डेडबॉडी एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल नंबर 2 पर आएगी। जहां से एयरपोर्ट अधिकारियों की कागजी कार्रवाई के बाद बॉडी परिजनों को सुपुर्द कर दी जाएगी। 13 मार्च सुबह 11 बजे गांव उपलाना स्थित डेरा साइंयां वाले में मनिंद्र के शव का संस्कार कर दिया जाएगा। मनिंद्र का शव समाजसेवी संस्था आशीर्वाद रसोई के सहयोग से भारत लाया जा रहा है। मनिंद्र सिंह के साले जोधवीर सिंह ने बताया कि उन्हें आज रात को 12 बजकर 05 मिनट पर उनके परिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर बुलाया गया है। फ्लाइट में अगर देरी न हुई तो उन्हें साढ़े 12 बजे तक बॉडी मिल जाएगी। 13 मार्च को सुबह 11 बजे गांव में संस्कार किया जाएगा। गाैर हो कि असंध उपमंडल के गांव उपलाना स्थित डेरा साइयां वाले के 28 वर्षीय मनिंद्र सिंह की 22 फरवरी को अमेरिका के कैलिफोर्निया में डिपार्टमेंटल स्टोर पर एक नीग्रो (काला उर्फ अफ्रीकी लुटेरा) द्वारा लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। जोधवीर ने बताया कि अमेरिका की पुलिस ने मनिंद्र की हत्या करने वाले नीग्रो केवी हाल वासी एप्पल वैली, कैलिफोर्निया को कस्टडी में लिया है। आज उसे भी पुलिस अमेरिकन कोर्ट में पेश करेगी।