पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेड़-पौधे मानव के सबसे अच्छे मित्र: चंद्रभान वर्मा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रभान वर्मा ने कहा कि पेड़ पर्यावरण का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। पेड़-पौधे हमारे सबसे अच्छे मित्र हैं इसलिए हमें कभी भी पेड़ नहीं काटने चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव जीवन पर इनकी कम होती संख्या ने वातावरण और पर्यावरण का गंभीर संकट ला खड़ा किया है। जिला जूनियर रेडक्रास काउंसलर प्राध्यापक राजा सिंह झींंजर ने कहा पेड़ों के बल पर ही धरती पर जीवन संभव है। उन्होंने विद्यार्थियोंं को पौधारोपण को प्रेरित किया। मौके पर स्कूल में पौधे लगाए गए।

खबरें और भी हैं...