यमुनानगर| उत्तर हरियाणा बिजली निगम परिचालन परिमंडल के अधीक्षण अभियंता योगराज ने बताया कि 66 केवी सब स्टेशन सेक्टर-15 से चलने वाले 11 केवी दड़वा अर्बन, 11 केवी थर्मल कॉलोनी अर्बन, 11 केवी यमुनानगर रोड अर्बन, 11 केवी बाकरपुर अर्बन, 11 केवी कैत एपी, 11 केवी कृष्णा इंडस्ट्रीज, 11 केवी सुपर इंडस्ट्रीज, 11 केवी एवरेस्ट इंडस्ट्रीज, 11 केवी विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज की विद्युत सप्लाई चार दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक नया फीडर जोड़ने की वजह से बंद रहेगी।