शाहाबाद | एक महिला से ससुरालजनों पर मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, दो ननदों समेत आठ लोगों पर केस दर्ज किया है। जंधेड़ी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी जमशेद खान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वालों ने दहेज मांगने और शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसकी दोनों ननदों के ससुराल में झगड़ा होने के कारण वह भी मायके में ही रह रही थी। जिस कारण उसकी सास और ननद को उससे रंजिश थी। बताया कि सितंबर 2018 में उसकी सास ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। आरोप लगाया कि उसके पति ने जनवरी में कुछ लड़कों के साथ घर में अवैध संबंध बनाने के लिए कहा। उसके ना करने पर उसे बुरी तरह से पीटा। आरोप लगाया कि गत मार्च में भी सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया गया। उसकी सास ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर जला कर मारने की कोशिश भी की, लेकिन वह धक्का देकर घर से बाहर भाग गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।