पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Beri News Haryana News Martyrdom Day Of Shaheed Balaganand Celebrated In Deghal

डीघल में शहीद बलगानंद का शहीदी दिवस मनाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेरी | शहीद बलगानंद का डीघल में शहीदी दिवस हवन यज्ञ करके मनाया। इस दाैरान परिवार के सभी सदस्य मांगेराम, धर्मवीर, कुलदीप, धनराज, दिनेश, संजय, काले, शहीद के पुत्र हेतराम, शहीद की प|ी सतवंती देवी माैजूद रही। सिपाही बलगानंद 1980 में जाट ग्रुप बरेली में भर्ती हुए। 11 जाट रेजीमेंट के अंदर सेवा का मौका मिला वह अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए सियाचिन ग्लेशियर मैं तैनात थे। 13 मार्च 1986 को उन्हाेंने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देकर भारत मां की रक्षा की। प्राण त्यागने से पहले उन्होंने अपने माता और भाई के नाम पत्र लिखा जिसमें अपनी इच्छा जाहिर की कि मेरे शहीद होने के बाद मेरी एक यादगार अपने खेत के अंदर बनाई जाए। यह चिट्ठी आज भी उनके परिवार के पास में सुरक्षित रखी हुई है। इस मौके पर समिति प्रधान कप्तान महेंद्र, कप्तान रणजीत, जगत सिंह मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...